फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Vigilance team arrested Amin to taking bribe one lakh rupees kishanganj bihar police

Bihar News : निगरानी की टीम ने अमीन को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, एक लाख रुपये की थी मांग

Thu, 10 Jul 2025 04:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 10 Jul 2025 04:32 PM IST
सार

Bihar : भ्रष्ट अधिकारियों पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बाद भी लोग भ्रष्टाचार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में निगरानी की टीम ने एक अमीन को एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bihar News : Vigilance team arrested Amin to taking bribe one lakh rupees kishanganj bihar police
निगरानी की गिरफ्त में आरोपी अमीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज में राज्य सतर्कता शाखा ने एक अमीन को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। महानंदा बेसिन परियोजना के सर्वेक्षण विभाग में अस्थायी कर्मचारी निरंजन कुमार को गुरुवार सुबह एक लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। मामला महानंदा नदी पर बांध निर्माण से जुड़ा है। जिला प्रशासन ने इस प्रोजेक्ट के लिए मोहम्मद अजमेर आलम की जमीन का अधिग्रहण किया था। अमीन निरंजन कुमार मुआवजे की राशि के लिए बार-बार उससे एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इसके बाद पीड़ित ने अन्य स्थानीय निवासियों के साथ निगरानी विभाग में इसकी शिकायत दर्ज की।

विज्ञापन


उनके अलावा कई अन्य लोगों ने भी इसी तरह की शिकायतें की थीं। शिकायत दर्ज होने के बाद से निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी के लिए अपनी जांच तेज कर दी। अमीन निरंजन को जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के पास एक घर से एक लाख रुपए के रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस के डीएसपी संजय कुमार ने घटना की पुष्टि की है। मामले की जांच जारी है। इस कारवाई के बाद जिले भर के सभी विभागों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


                                   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed