{"_id":"6505b79d6014b43fdf0aa5e3","slug":"bihar-news-vigilance-registers-fir-against-block-teacher-for-fake-certificate-kk-pathak-bihar-police-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : प्रखंड शिक्षिका पर निगरानी ने की प्राथमिकी दर्ज, शिक्षकों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : प्रखंड शिक्षिका पर निगरानी ने की प्राथमिकी दर्ज, शिक्षकों में मचा हड़कंप
Sat, 16 Sep 2023 07:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 16 Sep 2023 07:41 PM IST
सार
Vigilance : निगरानी विभाग ने एक शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है। निगरानी विभाग का कहना है कि शिक्षिका फर्जी कागजात देकर नौकरी कर रही थी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने उसके इस प्रमाण पत्र को फर्जी बताया है।
विज्ञापन
फर्जी प्रमाणपत्र
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दरभंगा में सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय की एक महिला शिक्षिका के खिलाफ निगरानी विभाग ने एफआईआर दर्ज करवाया है। मामला सदर प्रखंड के गौसाघाट मध्य विद्यालय का है। निगरानी विभाग का कहना है कि महिला फर्जी प्रमाण पत्र के आधार नौकरी कर रही थी। शिकायत मिलने पर निगरानी ने जांच पड़ताल की, जिसके बाद कार्रवाई की गई है। फिलहाल इस खबर से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया फर्जी है
निगरानी विभाग को सूचना मिली थी कि गौशाघाट के मध्य विद्यालय में प्रीति सिंह पदस्थापित है। वह लहैरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज बैंकर्स कॉलोनी की रहने वाली है। उस महिला शिक्षिका के संबंध में निगरानी विभाग को यह शिकायत मिली थी कि उक्त महिला टीईटी का फर्जी प्रमाणपत्र इस्तेमाल कर नौकरी कर रही है। निगरानी विभाग ने महिला शिक्षिका के टीईटी के रौल नंबर (0942117864 ) के सत्यता की जांच के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा जांच करवाया। जांच के दौरान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रिपोर्ट में यह जवाब दिया कि महिला के द्वारा दिए गये टीईटी के प्रमाण पत्र पर अंकित रौल नंबर (0942117864 ) गलत है।
विज्ञापन
जांच के बाद होगी कार्रवाई
इस संबंध में थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह का कहना है कि निगरानी के एक अधिकारी ने एक शिक्षिका को फर्जी बताते हुए उसके खिलाफ़ प्राथमिक की दर्ज कराई है। निगरानी की टीम ने शिक्षिका के द्वारा प्रस्तुत बीर्टईटी 2011 के प्रमाण पत्र को जांच में फर्जी पाया है। प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर निगरानी के इंस्पेक्टर नजीम उद्दीन ने नियोजित प्रखंड शिक्षिका के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिक की दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। निगरानी विभाग के अनुसार यह महिला फर्जी प्रमाण्पत्र बनवाकर अबतक नौकरी कर रही थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन