फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Video of BJP leaders talking about Lalu Yadav and Tejashwi Yadav goes viral, RJD, JP Nadda

BJP Party: जेपी नड्डा से मुलाकात के पहले भाजपा नेताओं ने यह क्या किया; राजद बोला- तेजस्वी यादव की ताकत समझ गए!

Tue, 25 Feb 2025 12:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 25 Feb 2025 12:47 PM IST
सार

Bihar News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। उनके साथ भाजपा के वह नेता भी थे, जिनका वीडियो वायरल है। राजद ने अब कहा है कि भाजपाइयों को तेजस्वी यादव का वजूद समझ में आ गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Video of BJP leaders talking about Lalu Yadav and Tejashwi Yadav goes viral, RJD, JP Nadda
भाजपा के वरीय नेताओं के बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी कोटे से बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का एक वीडियो वायरल है। यह वीडियो भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान जुटे भाजपा नेताओं की बातचीत का है। इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को सम्राट चौधरी बता रहे हैं कि लालू प्रसाद यादव के खिलाफ बोलने से हमें (भाजपा को) फायदा होता है, लेकिन तेजस्वी यादव के खिलाफ कुछ बोला जाए तो नुकसान। गिरिराज इसपर बात समझ जाने का इशारा करते हुए हाथ जोड़ते हैं। अब राजद ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि बिहार भाजपा के पास चाल-चरित्र-चेहरा या विकास का रोडमैप नहीं है। उसे तेजस्वी यादव की ताकत का अंदाजा लग गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पड़ताल करने पर पता चला कि यह वीडियो भागलपुर सर्किट हाउस का है। पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले सारे दिग्गज नेता इकट्ठा हुए थे। इनमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डिप्टी सीएम सम्राट चौधर, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत पार्टी के कई वरीय नेता थे। पीएम के कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं के भाषण में किन किन मुद्दों पर चर्चा करनी है इस पर बातचीत हो रही है। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अब इस पर सियासत गरमा गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद ने पूछा- बिहार भाजपा की यह कैसी हालत है?
इधर, इस वीडियो को शेयर करते हुए राष्ट्रीय जनता दल ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे के बाद केंद्र और राज्य के मंत्रीगण वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ मंत्रणा बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं अन्य नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ बोलने से मना कर रहे है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कह रहे हैं कि तेजस्वी यादव जी पर बोलने से हमसब को नुक़सान होता है और लालू यादव जी पर बोलने से फ़ायदा होता है। बैठक में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह युवा जननेता तेजस्वी के ख़िलाफ़ बोलने पर माफ़ी मांगते नज़र आ रहे है। राजद ने लिखा कि सोचिए बिहार भाजपा की ये कैसी हालत है? इनके पास ना कोई चेहरा है, चरित्र है, ना चाल है ना कोई विकास का रोडमैप। यह बस सत्ता का पिछलग्गू बन प्रदेश लूटने में मस्त-व्यस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed