Bihar News : पटना में सड़कें निगल रहीं गाड़ियां, कार से ट्रक तक; यह तस्वीरें बहुत कुछ बोल रहीं
Bihar Weather : तस्वीरें विचलित कर सकती हैं। क्योंकि, बहुप्रतीक्षित बारिश के कुछ घंटे में पटना की सड़कें सुरसा बन गईं। गाड़ियां निगलने लगीं। उसी बिहार में जहां पुल हवा में उड़ जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल में ही अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का सुपर स्ट्रक्चर गिर गया था। कुछ दिन बार किशनगंज में भी एक पुल के धंसने की खबर आई। इसकी खूब चर्चा हुई। लोग बिहार सरकार पर सवाल खड़े करने लगे। एक बार फिर लोग बिहार सरकार पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन इस बार कारण पुल गिरने का नहीं बल्कि पटना समेत कई इलाकों में सड़कों का धंसना है। शुक्रवार को इससे जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें ऐसी भी दिखी जो कि राजधानी पटना की है। लोगों का कहना है कि नाले की खुदाई और नमामि गंगे परियोजना को लेकर सड़कों की खुदाई की गई थी। काम पूरा होने के बाद इन गड्ढों को तो भर दिया गया लेकिन इसमें लापरवाही बरती गई।
कई इलाकों में जलजमाव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं पड़ते हैं
मानसून सक्रिय होते ही बारिश होने लगी। बारिश ने इस मरम्मत की गई सड़कों की पोल पूरी तरह खोल दी। कई इलाकों से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जो कि विचलित कर रही हैं। समाजसेवी विशाल कुमार सिंह ने कहा कि इन तस्वीरों को देखकर तो पटना सड़कों पर गाड़ी लेकर चलने में भी डर लगने लगा है। कई इलाकों में जलजमाव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं पड़ते हैं। कई इलाकों में सड़के भी धंसने लगी है। शुक्रवार दोपहर जय प्रकाश नगर रोड 3 आशीर्वाद भवन के पास एक डिजायर कार का पहिए सड़क पर खोदे गए गड्ढे में घुस गया। आलम ये रहा कि करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। उन्होंने कहा कि पक्की सड़क में गड्ढा करके वहां की मिट्टी को निकाल कर कच्चा सड़क बना दिया गया। बारिश आने से पहले इन गड्ढों को भरने का निर्देश प्रशासन द्वारा दी गई थी। लेकिन, इसकी भी अनदेखी कर दी गई। रोड के बगल 10 फीट गहरा खुला नाला है। लोग अपनी जान जोखिम में रख कर सड़क पर चल रहे है I
ओरिएंटल कॉलेज के पास अशोक राज पथ धंस गया, लोग परेशान
इधर, पटना सिटी के पश्चिम दरवाजा इलाको में ओरिएंटल कॉलेज के पास अशोक राज पथ धंस गया है। इस कारण अशोक राजपथ पर वाहनों का परिचालन बाधित है। इस कारण लगातार जाम लग रहा है। स्थनीय लोगों का कहना है कि सड़क पर नाला का निर्माण कार्य कराया गया था। इसके बाद एजेंसी द्वारा सड़क की मरम्मती कर दी गई थी। लेकिन, एजेंसी द्वारा घटिया निर्माण किए जाने से एक साल के अंदर ही सड़क कई जगहों से धंसने लगी है। आलम यह है कि लोगों का सड़क पर चलना दूभर हो गया है।