फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Vande Bharat sleeper train special facilities for traveller indian railway

Bihar News : शुरू हो रहा है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का परिचालन, जानिये यात्रियों को क्या-क्या मिलेगी सुविधाएं

Sun, 01 Sep 2024 04:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 01 Sep 2024 04:48 PM IST
सार

Bihar : भारतीय रेल वंदे भारत ट्रेन की तरह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का परिचालन करने वाली है। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ेगी। इस वजह से यह ट्रेन लंबी दूरी तय करने वाली सबसे बेहतरीन ट्रेन साबित होगी।

विज्ञापन
Bihar News : Vande Bharat sleeper train special facilities for traveller indian railway
वन्दे भारत स्लीपर ट्रेन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भारतीय रेल द्वारा बहुत जल्द वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का संचालन शुरू कर रही है। वंदे भारत ट्रेन की तरह वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का निर्माण भी स्वदेशी तकनीक से किया जा रहा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में पैसेंजर सेफ्टी के साथ-साथ लोको पायलट और अटेंडेट्स की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है। लोको कैब को बेहतर बनाया गया है, साथ ही यह ट्रेन टक्कर रोधी कवच प्रणाली से लैस है। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ेगी। इस वजह से यह ट्रेन लंबी दूरी तय करने वाली सबसे बेहतरीन ट्रेन साबित होगी।

विज्ञापन

Bihar News : Vande Bharat sleeper train special facilities for traveller indian railway
चालक कक्ष - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

लंबी दूरी के लिए बेहतर साबित होगी यह ट्रेन 
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का डिजाइन और इसका इंटीरियर काफी आकर्षक और इसमें विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस ट्रेन में यूएसबी चार्जिंग प्रावधान के साथ एकीकृत रीडिंग लाइट, सार्वजनिक घोषणा और विजुअल इन्फॉर्मेशन प्रणाली, इनसाइड डिस्प्ले पैनल और सिक्योरिटी कैमरे व मॉड्यूलर पैंट्री की सुविधा है। इसके साथ ही दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त, फर्स्ट एसी डिब्बे में यात्रियों के लिए गर्म पानी के शॉवर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल जल्द शुरू होने वाला है और उसके पश्चात इस ट्रेन को देश के विभिन्न रेल मार्गों पर संचालित किया जाएगा। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को लंबे रेल रूट्स पर संचालित किया जाएगा और इस ट्रेन से भारत में लंबी दूरी की रेल यात्रा में क्रांति आने की उम्मीद है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आराम, सुरक्षा और दक्षता के मामले में नए मानक स्थापित करेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : Vande Bharat sleeper train special facilities for traveller indian railway
स्लीपर की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

रेलमंत्री ने किया निरीक्षण
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज शनिवार को बेंगलूरु में उत्पादन इकाई का दौरा किया और वहां वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट के उत्पादन का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना भी उनके साथ मौजूद रहे। रेल मंत्री ने वंदे भारत स्लीपर के उत्पादन में कार्यरत कर्मचारियों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन भी किया।

विज्ञापन

Bihar News : Vande Bharat sleeper train special facilities for traveller indian railway
ट्रेन के अंदर की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की मुख्य विशेषताएं:

• ऑस्टेनिटिक स्टेनलेस स्टील ट्रेनसेट

• यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेनसेट में दुर्घटना-रोधी विशेषताएं

• GFRP पैनलों के साथ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ इंटीरियर

• एरोडायनामिक बाहरी लुक

• मॉड्यूलर पेंट्री

• ईएन 45545 के अनुसार फायर सेफ्टी जोखिम स्तर: 03

• दिव्यांगों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय

• स्वचालित बाहरी यात्री दरवाजे

• सेंसर आधारित इंटर कम्युनिकेशन डोर

• अंतिम दीवार पर दूर से संचालित अग्नि अवरोधक दरवाजे

• एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन की गई गंध रहित शौचालय प्रणाली

• लोको पायलट के लिए शौचालय

• प्रथम एसी कार में गर्म पानी से स्नान

• यूएसबी चार्जिंग प्रावधान के साथ एकीकृत रीडिंग लाइट

• सार्वजनिक घोषणा और दृश्य सूचना प्रणाली 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed