फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Vaishya Mahasabha opposes former Chief Minister Rabri; BJP, Amit Shah, Sanjeev Chaurasia

Bihar: वैश्य महासभा ने किया इस पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन, भाजपा ने कहा- राबड़ी देवी को मांफी मांगनी चाहिए

Mon, 18 Sep 2023 04:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 18 Sep 2023 04:32 PM IST
सार

वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि राबड़ी देवी ने वैश्य समाज को अपमानित करने का काम किया है। सभी वैश्य संगठन इससे काफी अक्रोशित है

विज्ञापन
Bihar News: Vaishya Mahasabha opposes former Chief Minister Rabri; BJP, Amit Shah, Sanjeev Chaurasia
इनकम टैक्स पर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के ऊपर जो राबड़ी देवी ने टिप्पणी की और वह घोर आपत्तिजनक है। जो समाज देश के विकास में मेरुदंड की तरह काम करता है, उसपर टिप्पणी की गई। वैश्य समाज, पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित को अपनामित करने का काम किया गया है। पूरा समाज अपमानित महसूस कर रहा है। वैश्य समाज में इस बयान से आक्रोश है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। यह बातें भाजपा विधायक ने पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कही। 

विज्ञापन


वैश्य समाज को अपमानित करने का काम किया गया
दरअसल, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के द्वारा वैश्य समाज पर दिए गए बयान के खिलाफ पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर राबड़ी देवी का पुतला दहन किया गया। इसमें भाजपा नेताओं और वैश्य महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि राबड़ी देवी ने वैश्य समाज को अपमानित करने का काम किया है। सभी वैश्य संगठन इससे काफी अक्रोशित है और आज इसकी शुरुआत पटना के आयकर गोलंबर से हुई है और कल बिहार के पूरे जिला मुख्यालय में वैश्य समाज के लोग पुतला दहन करेंगे। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को माफी मांगनी चाहिए
भाजपा विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि भ्रष्टाचार में स्वयं लिप्त परिवार इस तरह का बयान देता है उससे आक्रोशित है। वैश्य समाज काफी अपमानित महसूस कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed