फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Upendra Kushwaha targets JDU and Nitish Kumar, comments on Vijender Yadav, farmers, electricity

Bihar : उपेंद्र कुशवाहा बोले- पोस्टर लगाने से वोट नहीं मिलेगा जदयू को, ऊर्जा मंत्री के बारे में कह दी ऐसी बात

Fri, 28 Jul 2023 06:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 28 Jul 2023 06:11 PM IST
सार

Upendra Kushwaha News : अतिपिछड़ों और दलित समाज का इश्यू है, उसका समाधान होना चाहिए। सीएम नीतीश कुमार कहा तो था कि जिनके पास जमीन नहीं है उनको तीन डिसमिल जमीन दिया जाएगा लेकिन कहां जमीन मिली। लोग तो आक्रोशित होंगे ही।

विज्ञापन
Bihar News: Upendra Kushwaha targets JDU and Nitish Kumar, comments on Vijender Yadav, farmers, electricity
उपेंद्र कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जदयू द्वारा अतिपिछड़े और दलित टोलों में आयोजित कार्यक्रम के सवाल राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जदयू वालों को मालूम हैं कि अब न उनके साथ अतिपिछड़ा है और न ही दलित समाज है। उनको पता होना चाहिए कि पोस्टर लगाने और पर्चा बांटने से वोट नहीं मिलने वाला है। अतिपिछड़ों और दलित समाज का इश्यू है, उसका समाधान होना चाहिए। जब मौका मिला तो नीतीश कुमार ने काम नहीं किया था। उन्होंने (सीएम नीतीश कुमार) कहा तो था कि जिनके पास जमीन नहीं है उनको तीन डिसमिल जमीन दिया जाएगा लेकिन कहां जमीन मिली। लोग तो आक्रोशित होंगे ही। अब आप झंडा लगा दीजिए या बैनर-पोस्टर, वह वोट नहीं देने वाले हैं। 

विज्ञापन


कुशवाहा बोले- अंड-बंड बोलते हैं ऊर्जा मंत्री
ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव के लाठीचार्ज और फायरिंग करने वाले बयान के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि ऊर्जा मंत्री खुद ऊर्जा विहीन हो गए। वह जिस उम्र के पड़ाव पर हैं, नीतीश कुमार के शब्दों में अंड-बंड बोलते हैं। उम्र के इस पड़ाव में हैं। मंत्रि परिषद के सबसे बुजुर्ग सदस्य हैं। इतने बुजुर्ग ऊर्जा मंत्री है, उनके बारे में क्या कहा जाए। आंदोलन करना जनतंत्र में सबका अधिकार है। अब कोई आंदोलन करे, उसपर गोली चले और कोई मंत्री इस तरह की बात करे यह तो आश्चर्य है।
विज्ञापन


किसानों के लिए बिजली की व्यवस्था करवानी चाहिए
कटिहार में जिन कारणों को लेकर प्रदर्शन हुआ। वह स्थिति पूरे बिहार में है। किसानों को बिजली नहीं मिल रही। बारिश नहीं होने कारण सूखा की स्थिति है। जहां सूखा है कि वहां खेत में सिंचाई करनी पड़ेगी। इसके लिए किसान बिजली पर आश्रित हैं। बिजली नहीं रहेगी तो लोगों में तो आक्रोश तो होगा। अब आक्रोश व्यक्त करने के लिए लोग सड़क पर निकलते हैं तो उनको पुलिस गोली मारते हैं। मौत होती है और बात को लेकर इधर से उधर करते हैं। इस घटना पर सरकार को अविलंब ध्यान देना चाहिए। पूरे बिहार में जो आक्रोशित किसान हैं, उनके लिए बिजली की व्यवस्था करवानी चाहिए। जो इस घटना में जिम्मेदार लोग हैं, उनपर 302 के तरह मुकदमा होना चाहिए। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। बिहार सरकार को बात को इधर से उधर करके बात टाल नहीं देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed