फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Updates: BJP functionary Nitin Nabin's two-day Bihar tour: Meetings, visits to temple, gurudwara

Bihar News: माता के दरबार में पहुंचे भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई

Wed, 24 Dec 2025 10:49 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 24 Dec 2025 10:49 AM IST
सार

Nitin Nabin Bihar Visit: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी बनने के पहली बार पटना पहुंचे नितिन नवीन ने आज माता के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत में बीएलए दो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

विज्ञापन
Bihar News Updates: BJP functionary Nitin Nabin's two-day Bihar tour: Meetings, visits to temple, gurudwara
माता के दरबार में पहुंचे नितिन नवीन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय दौरे का दूसरा दिन है। दिन की शुरुआत उन्होंने माता के दरबार जाकर की। नितिन नवीन ने बांस घाट स्थित मां काली के मंदिर और गोलघर इसके पास अखंड ज्योत (अखंड वासिनि) मंदिर जाकर माता का आशीर्वाद लिया। उन्होंने राज्य और देशवासियों के लिए मंगल कामना की। अब दोपहर 2:00 बजे वह तक श्री हर मंदिर साहिब में जाकर मत्था टेका। लेकिन, इससे पहले उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। ‎बैठक में आगे की रणनीतियों पर व्यापक चर्चा की गयी। वहीं संगठन को और मजबूत और सशक्त बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। ‎बैठक में मार्गदर्शन के तौर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मिली सफलता को लेकर बीएलए दो और सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत में बीएलए दो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

विज्ञापन


अभी हमें और लंबा रास्ता तय करना है
चुनाव के पहले एसआईआर में भी उन्होंने अपनी कर्त्तव्यपरायणता से कार्य किया। उन्होंने कहा कि यह अभी पराकाष्ठा नहीं है। अभी हमें और लंबा रास्ता तय करना है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने हम पर विश्वास कर एक बार फिर से सरकार बना दी है जिससे हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है और हमें इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करना भी है। ‎उन्होंने बैठक में सभी अपनी जिम्मेदारी निर्वहन की अपील करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार पर बड़ा भरोसा जताया है और इस भरोसे पर हम सभी को खरा उतरना है। उन्होंने अपने आवास पर भाजपा के बूथ लेवल एजेंट के साथ बैठक बुलाई है। वह पंचायत चुनाव, संगठन को मजबूत करने समेत कई मुद्दों पर बातचीत की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
इससे पहले मंगलवार को उन्होंने पटना में रोड शो किया इसके बाद मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। वहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राहुल तेजस्वी पर भी जमकर हमला बोला। भाजपा नेता नितिन नवीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में शॉर्टकट की राजनीति की कोई जगह नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय वोट चोरी का नारा देने वाले नेताओं को जनता ने जवाब दे दिया, इसके बाद वे न तो बिहार आए और न ही जनता के बीच गए। नितिन नवीन ने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद कुछ नेता देश से बाहर जाकर बिहार और देश की शिकायत करने लगे। राहुल बाबा ने जर्मनी जाकर अपने देश को गाली दी। उन्होंने अपने ही देश का अपमान किया। वहीं उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि बिहार के एक बड़े नेता सदन की कार्यवाही के दौरान गायब रहते हैं और चुनाव के बाद विदेश चले जाते हैं। ऐसे नेताओं को बिहार की जनता और राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। 


निरंतर मेहनत और जनता के साथ जुड़े रहने की होती है
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति शॉर्टकट की नहीं, बल्कि निरंतर मेहनत और जनता के साथ जुड़े रहने की होती है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं को पंचायत से लेकर देश के शीर्ष पदों तक पहुंचने का अवसर देती है। मिलन हाई स्कूल में समारोह को संबोधित करने के बाद नितिन नवीन राजपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री से मिले। उसके बाद प्रदेश कार्यालय में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed