फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : UP Police arrested threat blow up with bomb the Maha kumbh Mela purnea bihar Police

Maha kumbh Mela : महाकुंभ मेला को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Sat, 04 Jan 2025 11:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 04 Jan 2025 11:39 PM IST
सार

Maha kumbh Mela : 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ का मेला शुरू होना है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक शख्स ने महाकुंभ मेला को बम से उड़ाने की धमकी भरा मैसेज पोस्ट किया। अब उत्तर प्रदेश की पुलिस ने बिहार में बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन
Bihar News : UP Police arrested threat blow up with bomb the Maha kumbh Mela purnea bihar Police
महाकुंभ मेला क्षेत्र में अटल अखाडे़ के छावनी प्रवेश के दौरान आगुवाई करते नागा संयासी और साधु संत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया जिले से यूपी पुलिस ने प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेला को उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान आयुष कुमार जायसवाल के रूप में की गई है, जिसने सोशल मीडिया पर अपने दोस्त नासिर पठान के नाम से यह धमकी दी थी। यूपी पुलिस ने पूर्णिया जिले के भवानीपुर पुलिस के सहयोग से आयुष कुमार जायसवाल को भवानीपुर के शहीदगंज से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आयुष कुमार जायसवाल के खिलाफ यूपी के प्रयागराज में मामला दर्ज किया गया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई थी। गिरफ्तार आयुष कुमार जायसवाल भवानीपुर के शहीदगंज पंचायत अंतर्गत वार्ड 4 निवासी जय किशोर जायसवाल का पुत्र है।

विज्ञापन


प्रयागराज में हुआ था मामला दर्ज 
यूपी पुलिस अधिकारी का कहना है कि बीते 31 दिसंबर को सोशल मीडिया पर नासिर पठान नाम से महाकुंभ मेला में बम ब्लास्ट कर मेला को उड़ाने की धमकी दी गयी थी। इसके बाद प्रयागराज पुलिस ने धमकी देनेवाले युवक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर कई स्तर से आईडी और आईडी चलाने वाले के संबंध में जांच शुरू की। प्रयागराज से आयी पुलिस टीम के अधिकारियों ने भवानीपुर पुलिस के सहयोग से शनिवार को शहीदगंज में छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ उत्तर प्रदेश लेकर चली गयी। इस संबंध में पूर्णिया एसपी कार्तिकेय कुमार ने बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ मेला में बम ब्लास्ट कर मेला को उड़ाने की धमकी देने के मामले में आयुष जायसवाल को यूपी पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी है। फेक आईडी बनाकर कुंभ मेला उड़ाने की धमकी देने को लेकर उसके खिलाफ यूपी पुलिस ने मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार आयुष कुमार जायसवाल के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन


धमकी देने के बाद भाग गया था नेपाल 
बीते 31 दिसंबर को सोशल मीडिया पर नासिर पठान बनकर प्रयागराज महाकुंभ मेला में बम ब्लास्ट कर मेला को उड़ाने की धमकी देने के बाद आयुष कुमार जायसवाल नेपाल चला गया था। आयुष जायसवाल के साथ और कौन-कौन शामिल हैं, पुलिस इस बात का पता लगा रही है। पुलिस इस बात का पता भी लगाने में जुट गयी है कि आयुष जायसवाल नेपाल में कहां और क्यों गया था? वह नेपाल में किन-किन लोगों से मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed