फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Union Minister Jitan Ram Manjhi visited hospital bihar police

Bihar News  : केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी पहुंचे अस्पताल, एक शख्स का बदमाशों ने काट दिया था हाथ

Sat, 15 Jun 2024 06:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 15 Jun 2024 06:41 PM IST
सार

Bihar : ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें एक युवक के दोनों हाथ कट गए। लोगों का कहना है कि कुछ लोग जान बूझकर इस घटना को जातीय रंग देना चाहते हैं और सामाजिक सौहार्द को दूषित करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Union Minister Jitan Ram Manjhi visited hospital bihar police
जीतनराम मांझी पहुंचे अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के गया में महादलित परिवार के एक व्यक्ति के दोनों हाथ काट दिए जाने की घटना के बाद शनिवार को केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी पीड़ित से मिलने अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में पीड़ित व्यक्ति से हालचाल लेने के बाद  घटना के बारे में पूछताछ की और पूरी जानकारी ली। उसके बाद केंद्रीय मंत्री ने पीड़ित परिवार को शीघ्र ही न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। वहीं हम पार्टी के द्वारा टिकारी में हुए कांड की जांच के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गए और विस्तृत रूप से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


पार्टी ने की आर्थिक मदद 
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ई. नंदलाल मांझी ने कहा कि इस वारदात से प्रतीत होता है कि कुछ लोग जान-बूझकर इस घटना को जातीय रंग देना चाहते हैं और सामाजिक सौहार्द को दूषित करने का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ई .नंदलाल मांझी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल अस्पताल में संजय मांझी व उनके परिजनों से मिला और उसके बेहतर इलाज के लिए अस्पताल अधीक्षक से मुलाकात की।  पीड़ित को हम पार्टी की ओर से आर्थिक सहायता भी की गई।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने दिया घटना को अंजाम 
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ई. नंदलाल मांझी ने बताया कि चिरौली गांव के रहने वाले संजय मांझी को पास के ही बाली पांडे, पिंटू पांडे, टिंकू पांडे सहित कुछ अन्य लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे संजय के दोनों हाथ कट गये। उन्होंने कहा कि पूरी तरीके से एक हाथ काट दिया है। लोगों का कहना है कि मामला भूमि विवाद से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की 
पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह के कांड को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। समाज के सबसे अंतिम पायदान पर रहने वाले गरीब मांझी मुसहर भुइया परिवार को अगर इस तरह का अत्याचार किया जाएगा तो ये नाकाबिले बर्दाश्त है। सभ्य समाज में इस तरह की घटना को माफ नही किया जा सकता। उन्होंने बताया कि हम लोगों ने इसके लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारी से बात की है और कांड में शामिल सभी व्यक्तियों की गिरफ्तार सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि इस तरह के कृत्य में शामिल सभी लोगों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उनके आश्रित को सरकारी मुआवजा व सरकारी प्रावधान के अनुसार उचित सहायता की जाएगी पार्टी इसके लिए तत्पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed