फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Union Minister Jitan Ram Manjhi reacts on Delhi stampede: Targets Lalu Yadav

Bihar News: केंद्रीय मंत्री बोले- लालू यादव बोलते कुछ और करते कुछ हैं; आपाधापी में हुई दिल्ली की घटना

Sun, 16 Feb 2025 05:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 16 Feb 2025 05:16 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री मांझी ने लालू प्रसाद के कुंभ वाले बयान पर भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से चारधाम का महत्व है, उसी तरह से जहां नदियों का संगम है, वहां स्नान करने का अपना महत्व है। 

विज्ञापन
Bihar News: Union Minister Jitan Ram Manjhi reacts on Delhi stampede: Targets Lalu Yadav
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए लोग जा रहे थे। इसी में आपाधापी के कारण यह घटना हुई है। यह घटना बहुत ही दुखद है। योगी सरकार ने अच्छी व्यस्था की है। वहां पर 40 से 50 करोड़ों लोग स्नान कर चुके हैं। इन दिनों भीड़ बढ़ी हुई है। पहले जाने के चक्कर में आपाधापी में इस तरह की घटना घट गई है और सरकार लोगों के मुआवजा दे रही है। लालू प्रसाद पर हमला बोलते हुए उन्होंने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव बोलते कुछ हैं और करते कुछ हैं।

विज्ञापन


लालू तैयार रहें, जल्द ही चुनाव होने वाला है
वह पहले टीका नहीं लगते थे लेकिन अब टीका लगाने लगे हैं। वहीं लालू प्रसाद के कुंभ वाले बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा कि जिस तरह से चारधाम का महत्व है, उसी तरह से जहां नदियों का संगम है। वहां भी स्नान करने का अपना महत्व है। जिनको अपने धर्म पर आस्था है, वह अपने धर्म का प्रचार-प्रसार कर सकते हैं। इस तरह की बात करना कहीं से उचित नहीं है। रेल मंत्री से इस्तीफा मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो हारता है, वह इसी तरह की बात करता हैं। कहता है कि आकर फारिया लो। लालू यादव अब तैयार रहें, जल्द ही बिहार में चुनाव होने वाला है। उसमें उन्हें समझ में आ जाएगा। अभी विगत चुनाव में उन लोगों की क्या स्थिति है ? यह किसी से छिपी हुई नहीं है। बहुत जल्द इस चुनाव में भी उन्हें पता चल जाएगा।
विज्ञापन


एनडीए के कार्यकर्ता इसे नोट कर लें
वहीं केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि गरीबी को जड़ से खत्म करना, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने, महिलाओं को 70% भागीदारी सुनिश्चित किया गया है, वैश्विक स्तर पर किसानों को फूड बास्केट, किसानों के खेती के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 76% किसान बिहार में हैं। नीति क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने, उतरी बिहार के मखाना बोर्ड का गठन, बढ़वा देने के लिए गठन किया गया है। किसानों की आमदनी बढ़ेगी। किसान क्रेडिट कार्ड के तहत तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख किया गया है। नारियल का डाव से रस्सी से लेकर खाद बनाया जाता है। विदेशों में इसकी मांग है। पूर्वी भारत के बिहार में विकास, टॉय बोर्ड का कार्यालय गया में स्थापित किया जाएगा। दाल उत्पादक किसानों को मदद के लिए की जा रही है। 18 ट्रेडों को ट्रेनिंग दी जाती है।हजारों किसान लाभान्वित हो रहे है। चप्पल पहनने वाला भी जहाज पर चढ़ेगा यह सपना पीएम का है। इसे लेकर तीन ग्रीन फील्ड का निर्माण बिहार में किया जाएगा। नए रूट पर हवाई सुविधा बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed