फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Unclaimed suitcase found near Patna Junction; Bomb suspected area sealed, Bihar police

Bihar News : पटना जंक्शन के जमाल रोड पर लावारिस सूटकेस मिला; बम की आशंका के इलाका सील, जांच जारी

Mon, 22 Apr 2024 10:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 22 Apr 2024 10:57 PM IST
सार

Bihar:पटना जंक्शन को को बम से उड़ाने की धमकी कई बार मिल चुकी है, लेकिन जांच में उसकी सत्यता गलत पाई गई। आज रात में अचानक जंक्शन  के पास एक लावारिश सूटकेस बरामद हुआ है, जिसमें बम होने की अफवाह से पुलिस प्रशासन की नींद उड़ गई है। 

विज्ञापन
Bihar News: Unclaimed suitcase found near Patna Junction; Bomb suspected area sealed, Bihar police
स्टेशन के पास लावारिस बरामद सूटकेश - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजधानी पटना में बम होने की सूचना मिली है जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने उस एरिया को चारों तरफ से सील कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पटना में सड़क के किनारे  एक अज्ञात सूटकेस बरामद हुआ है, जो लावारिस स्थिति में है। कुछ लोग उसमें बम होने की आशंका जता रहे हैं, लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। पुलिस को क्या जानकारी मिली है या फिर उसमे और अधिक क्या उन्हें इनपुट मिला है, इसपर फिलहाल पुलिस चुप है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के जमाल रोड और स्टेशन रोड कॉर्नर के पास की है।

विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली थाना क्षेत्र के जमाल रोड और स्टेशन रोड कॉर्नर पर एक लावारिस सूटकेस रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और पुलिस के वरीय अधिकारी वहां पहुंचे, जहां सड़क किनारे एक सूटकेस लावारिस अवस्था में पड़ा था।  पुलिस की बड़ी टीम मौके पर पहुंच सबसे पहले उस एरिया को सील कर दिया है और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर मामले की जांच में जुट गई। हालांकि पुलिस ने अब तक नहीं बताया कि पुलिस को इनपुट क्जांया मिला है और सूटकेस में क्या है। पुलिस बस इतना ही कह रही है कि जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed