{"_id":"6751b5b72c23baf6fb05ed9a","slug":"bihar-news-two-youths-died-road-accident-in-patna-mokama-hathidah-accident-news-accident-today-bihar-police-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Nerws : हथिदह जाने के दौरान अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Nerws : हथिदह जाने के दौरान अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, दो युवकों की मौत
Thu, 05 Dec 2024 07:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 05 Dec 2024 07:46 PM IST
सार
Road Accident : बाइक सवार दो युअव्कों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। इस घटना में दोनों बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पटना में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा दिया जिससे बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मोकामा निवासी पंकज कुमार और हिमांशु कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हथिदह जाने के दौरान ट्रक ने कुचला
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि पंकज कुमार और हिमांशु कुमार बाइक पर सवार होकर मोकामा से हाथीदह जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ई-रिक्शा ने चकमा दे दिया। ई-रिक्शा से खुद को बचने और बचाने के चक्कर में एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इसघटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना होते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गये और आननफानन में दूसरे घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने
विज्ञापन
घटना की सूचना मोकामा थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनोंको समझाबुझा कर शव् को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
ट्रक चालक गिरफ्तार
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।घटना के संबंध में दारोगा बिपुल कुमार ने बताया कि अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया है, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन