{"_id":"66209e13b6b357370a07733b","slug":"bihar-news-two-youths-died-in-a-road-accident-in-patna-bihar-sharif-crime-news-local-news-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत; बाइक से शादी समारोह में जा रहे थे, ऐसे हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत; बाइक से शादी समारोह में जा रहे थे, ऐसे हुआ हादसा
Thu, 18 Apr 2024 09:44 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 18 Apr 2024 09:44 AM IST
सार
पुलिस ने दोनों युवकों की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में सड़क के किनारे बन रहे डायवर्सन में बाइक सवार तीन युवक गिर पड़े। इस हादसे में दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है, जबकि घायल युवक को इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अंधेरा के कारण नहीं लगा अंदाजा
बताया जा रहा है कि तीन बाइक सवार युवक नालंदा से चलकर धनरूआ के वीर गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार की देर रात जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गौरीचक थाना क्षेत्र के सर्फाबाद में सड़क के किनारे एक डायवर्सन बन रहा है। अंधेरा रहने के कारण मोटरसाइकिल सवारी युवकों को डायवर्सन का अंदाजा नहीं लगा और तेज रफ्तार गाड़ी डायवर्सन में जा गिरी।
विज्ञापन
शादी समारोह में जा रहे थे दोनों
बताया जा रहा है कि हादसे में दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक युवक बुरी तरह घायल हो गए। गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने डायवर्सन में दो युवकों के शव को देखने के बाद इसकी सूचना गौरीचक थाने को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि नालंदा के यह दोनों युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन देर रात तक यह दोनों युवक शादी समारोह में पहुंचे ही नहीं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि रात के वक्त ही अंधेरे के कारण डायवर्सन का अंदाजा नहीं लगा और तेज रफ्तार गाड़ी डायवर्सन के बड़े गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना दर्दनाक था कि दो युवकों की मौत मौके पर ही हो गई। मृतक युवक की पहचान आशुतोष कुमार एवं अंकित कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान अखिलेश कुमार के रूप में हुई है, जो संपतचक के अस्पताल में की ईलाजरत है। घटना के बाद मौके पर घंटो अफरा तफरी मची रही।
विज्ञापन