फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two youth died in truck accident in Bhagalpur. villagers created ruckus, bihar police

Bihar News : घर लौट रहे युवकों को ट्रक ने रौंदा; दो की मौत, गुस्साए लोगों ने जमकर किया हंगामा

Thu, 16 May 2024 11:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 16 May 2024 11:19 PM IST
सार

Bihar : दो युवक बाइक से शाम में अपने घर लौट रहे थे। तभी ओवरटेक करने के दौरान ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Bihar News: Two youth died in truck accident in Bhagalpur. villagers created ruckus, bihar police
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भागलपुर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जामकर जमकर हंगामा मचा रहे हैं। घटना सबौर थाना क्षेत्र अंर्तगत इंग्लिश  फरक्का स्थित एनएच 80 की है। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल के पास से गुजरने पर तोड़-फोड़ कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक सवारी युवक को कुचल दिया, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान घोसपुर फरक्का निवासी कालीचरण तांती के पुत्र गौतम तांती (24) और चुन्नीलाल तांती के पुत्र सोनू (27) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गये।

विज्ञापन


भड़के लोगों ने जमकर किया हंगामा 
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का कहना है कि दोनों युवक बाइक से लैलक ममलखा की तरफ से आ रहे थे। तभी ओवरटेक करने के दौरान ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए और शव सड़क पर छोड़कर न 80 मुख्य सड़क मार्ग जाम कर दिया, जिस कारण यातायात घंटों तक बाधित रही। गांव के कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने उधर से गुजरने वाले लोगों और वाहनों पर लाठी डंडे भी चलाये। कुछ गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला शांत कराया 
 घटना की जानकारी मिलने पर सबौर थाना प्रभारी विवेक जायसवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझने का प्रयास करने लगे। लेकिन आक्रोशित ग्रामीण पुलिस की एक भी सुनने को तैयार नहीं थे। घटना से आक्रोशित लोग सड़क जामकर आरोपी चालक को बुलाने की मांग करने लगे। पुलिस ने बड़ी मशक्कत से ग्रामीणों को समझा बूझकर मामला शांत कराया और आवागमन फिर से शुरू कराया। फिलहाल स्थिति सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed