फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime News Two uncles accused of murdering niece in Gopalganj by mother news in Hindi

Bihar News: दो चाचा पर भतीजी की हत्या का आरोप, मां ने कहा- बड़े पापा और चाचा ने मारकर लटका दिया

Tue, 17 Sep 2024 10:25 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 17 Sep 2024 10:25 AM IST
सार

Gopalganj Crime News : कटेया थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मृत छात्र की मां के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन
Bihar Crime News Two uncles accused of murdering niece in Gopalganj by mother news in Hindi
फंदे से झूलती मिली थी छात्रा की लाश। - फोटो : Freepik

विस्तार

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के छोटकी अमेया गांव में इंटर की छात्रा रिया की हुई मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आ गया जब रिया की मां ने अपने दो देवर पर ही रिया की हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। दरअसल, रविवार को गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के छोटकी अमेया गांव निवासी रिया का शव फंदे से लटका हुआ मिला था। पहले दिन आत्महत्या की आशंका जताई जा रही थी। अब उसकी मां ने सोमवार को थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि रिया के बड़े पापा और चाचा ने उसकी हत्या की है।

विज्ञापन


घर के दरवाजे पर ताला लगा था
रिया की मां विंध्यवासिनी देवी ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि उनकी बेटी रिया तिवारी उर्फ शगुन गोरखपुर में पढ़ती थी। 10 सितंबर की रात आठ बजे जेठ विजय तिवारी और देवर अजय तिवारी रिया को गांव लेकर आए थे। उसके बाद से बेटी साथ में थी। शनिवार की दोपहर तीन बजे विजय तिवारी और अजय तिवारी कहीं से घर पर आए। उस समय घर के दरवाजे पर ताला लगा था। चाबी महंत तिवारी नाम के व्यक्ति के पास रहता है। विजय तिवारी ने महंत को फोन कर बुलाया था। इसके बाद विजय और अजय घर में घुसे थे।

विज्ञापन


मारपीट के बाद फंदे से लटकाया

मां ने आवेदन में आरोप लगाया है कि घर में जाने के बाद उनकी बेटी को जेठ और देवर दोनों ने बरामदे में बुलाया। फिर उसे दो-तीन चांटा मारा। इसके बाद बेटी को छत पर लेकर चले गए। कुछ ही देर में वह खुद छत पर पहुंच गई। दरवाजे के ऊपर से उन्होंने झांका तो देखा कि अजय तिवारी और विजय तिवारी उनकी बेटी के गर्दन में फंदा फंसाकर पंखा से लटका रहे। शोर मचाया तो विजय तिवारी ने उनके सिर पर किसी चीज से वार किया जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर देखा कि उनकी बेटी के शव को सीढ़ी के रास्ते उतारकर वे लोग गाड़ी में लादकर गायब करने की नीयत से कहीं लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज

इस पूरे मामले में कटेया थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मृत बच्ची की मां के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना में शामिल आरोपितों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed