फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Two sisters sang a song on smart meter song viral in Aurangabad

Bihar News : स्मार्ट मीटर की खामियों पर दो बहनों का गीत हुआ वायरल, राजनीति में मचा है घमासान

Tue, 01 Oct 2024 06:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 01 Oct 2024 06:25 PM IST
सार

Bihar : स्मार्ट मीटर पर विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष पर हमलावर हो रही है। ऐसे में दो बहनों का एक गीत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्मार्ट मीटर नहीं लगाने के लिए अनुरोध कर रही हैं। साथ ही वह वजह भी बता रही हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : Two sisters sang a song on smart meter song viral in Aurangabad
वायरल गर्ल सृष्टि और सोनाली। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

स्मार्ट मीटर को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में घमासान मचा है। ऐसे में औरंगाबाद की वायरल गर्ल्स सृष्टि और सोनाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों बहनें स्मार्ट मीटर के खिलाफ सरकार से यह प्रार्थना करती हुई दिख रही हैं कि इस मीटर की बिहार में फिलहाल कोई जरूरत नहीं है और पुराना मीटर ही बेहतर था। अपने गाने के माध्यम इन सगी बहनों का कहना है कि लोगो के पास इतना रुपया कहां से आएगा कि इस स्मार्ट मीटर को बार-बार रिचार्ज करेगा। इन्होंने सरकार से हाथ जोड़ी विनती करते हुए कहा कि बार-बार रिचार्ज के बावजूद उनका स्मार्ट मीटर माइनस में ही रहता है और बिजली रहते हुए भी अंधेरे में ही लोग जीवन गुजारने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


पुराने दिनों की याद हो रही है ताजा
गाना के माध्यम से वायरल गर्ल्स सृष्टि और सोनाली का कहना है कि इससे फिर से बिजली के पुराने दिनों की याद ताजा हो रही है, जब 24 घंटो में मात्र 2 से 3 घंटे ही बिजली मिला करती थी। इससे उनकी पढ़ाई तो बाधित होती ही है, मानसिक तौर पर भी लोग परेशान हो जा रहे हैं। गौरतलब है कि रफीगंज निवासी इन वायरल गर्ल्स का शराबबंदी समेत कई वीडियो पूर्व में काफी चर्चित रहा है और इस बार भी स्मार्ट मीटर के खिलाफ यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपना असर छोड़ता हुआ दिख रहा है। वायरल गीत के बोल-गरीब के ढ़ेर नाही अइसे छछनावा, आवे बड़ी बिल अइसन मीटर हटावा। कह तानी सुनी सरकार स्मार्ट मीटर हटावा, कह तानी सरकार अइसन स्मार्ट मीटर केकरो दुआरी ना लगावा।। जल्दी से सोंची करी कउनो उपाय फिर से पुरनके मीटर लगाई, जुटी ना रिचार्ज इ हो मीटर हटावा। कट जाला लाईट, ना ही एतना सतावा, केतनो रिचार्ज करी रही माइनस में, कइसे जलाई लाईट इ नइखे ह बस में।जनता के ढ़ेर नाही मूर्ख बनावा, गरीब के ढ़ेर नाही अइसे छछनावा, सुनी सरकार स्मार्ट मीटर हटावा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed