फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two pictures of Sanjay Kumar, who tried to rape a nurse, are going viral, Samastipur News, Bihar

Bihar News: नर्स से रेप की कोशिश करने वाला संजय महिला बोडगार्ड और हथियार के साथ दिखा, दो तस्वीर हो रही वायरल

Sun, 15 Sep 2024 07:41 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 15 Sep 2024 07:41 AM IST
सार

भाकपा माले के नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने संजय उर्फ संजू को फर्जी झोलाछाप डॉक्टर बताते हुए कहा कि अब हथियार के साथ उसका फोटो वायरल हो रहा है। यह काफी गंभीर मामला है। 

विज्ञापन
Bihar News: Two pictures of Sanjay Kumar, who tried to rape a nurse, are going viral, Samastipur News, Bihar
हथियार लहराता दिखा संजू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स से रेप की कोशिश करने वाला संजय कुमार उर्फ संजू का अब हाथ में रिवाल्वर और महिला बॉडीगार्ड के साथ दिखा है। उसका दो अलग अलग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फोटो वायरल होने के बाद एएसपी संजय पांडे ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, कि आखिर यह फोटो कब का है? हथियार किसका है? और वह महिला बॉडीगार्ड कौन है? जो संजय के पीछे राइफल लेकर खड़ी है। उसने अपना मुंह छुपा रखा है। पुलिस का कहना है कि नर्स से रेप के प्रयास में संजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर एक दिन पूर्व जेल भेज दिया था।

विज्ञापन

 

इस तरह का दो फोटो हो रहा है वायरल 
संजय कुमार उर्फ संजू का शनिवार को सोशल मीडिया पर दो फोटो वायरल हो रहा है। एक फोटो में वह लाल रंग के कार में बैठा हुआ है। कार से दाहिना हाथ बाहर निकाल कर रिवाल्वर दिख रहा है। जबकि दूसरी तस्वीर में वह बैठकर मोबाइल से किसी से बात कर रहा है जबकि उसके बगल में एक महिला राइफल लेकर खड़ी है हालांकि वह अपना मुंह पूरी तरह से दुपट्टा से छिपा लिया है। 

विज्ञापन

 

तलाशी के दौरान घर में नहीं मिला था कोई हथियार 

मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष फैजल अंसारी ने बताया कि जिस दिन तथाकथित डॉक्टर संजय कुमार उर्फ संजू यहां पुलिस ने महिला कर्मी की सूचना पर रेड किया था तो उसके घर व अस्पताल की तलाशी ली गई थी। इस दौरान उसके हॉस्पिटल से शराब की बोतल जिसमें आधी शराब भरी हुई थी। खून लगा हुआ चादर। ऑपरेशन में उपयोग होने वाला सर्जिकल ब्लेड आदि बरामद किया गया था । हालांकि तलाशी के दौरान कहीं हथियार नहीं मिला था। उसके पास कोई लाइसेंसी हथियार का भी रिकॉर्ड थाना में नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाकपा माले नेता ने उठाया सवाल 

भाकपा माले के नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने संजय उर्फ संजू को फर्जी झोलाछाप डॉक्टर बताते हुए कहा कि अब हथियार के साथ उसका फोटो वायरल हो रहा है। यह काफी गंभीर मामला है। इस मामले को उन्होंने पुलिस प्रशासन से गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। ताकि संजय के कारनामों का खुलासा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed