फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : many died in road accident news Jagdev Path Bailey Road patna bihar police

Accident News : राजधानी में भीषण सड़क हादसा, दंपति समेत तीन लोगों की मौत; पप्पू यादव भड़के

Fri, 07 Mar 2025 10:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 07 Mar 2025 10:42 PM IST
सार

Accident Today : शाम में आज भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दंपति समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य लोग भी हालत गंभीर है। दुःख की बात यह है कि शायद वह दो जान भी बच सकती थी, लेकिन लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे और घायल इंसान तड़प-तडपकर मर गया।

विज्ञापन
Bihar News : many died in road accident news Jagdev Path Bailey Road patna bihar police
पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें जिसमें दंपति समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों की हालत गंभीर है। घटना पटना के जगदेव पथ की है। लोगों का कहना है कि घटना होते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन लोग तमाशबीन बनकर मोबाइल से वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने उन घायलों को अस्पताल पहुंचाने की पहल नहीं की। इस वजह से दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक दंपति की पहचान एम्स नवादा निवासी अशोक कुमार (50) और उनकी पत्नी पुष्पा देवी (45) के रूप में की गई है। 

विज्ञापन



         

Bihar News : many died in road accident news Jagdev Path Bailey Road patna bihar police
मृतक अशोक कुमार और उनकी पत्नी का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

अपनी दूकान से लौट रहे थे दंपति 
घटना के संबंध में मृतका पुष्पा देवी के भाई धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि अशोक कुमार उनके बहनोई हैं। उनकी हार्डवेयर की दूकान है। अपने दूकान से दोनों पति-पत्नी घर लौट रहे थे। तभी जगदेव पथ स्थित पिलर संख्या 9 के पास बिहार सरकार लिखी सफारी गाड़ी ने ऑटो और उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में अशोक कुमार और पुष्पा देवी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : many died in road accident news Jagdev Path Bailey Road patna bihar police
घटनास्थल पर गाड़ी के अंदर फंसे लोगों को निकालते पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

सांसद पप्पू यादव ने पहुंचाया अस्पताल 
घटना के समय एक निजी शादी समारोह लौट रहे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव उधर से गुजर रहे थे। घटनास्थल पर लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। लेकिन पप्पू यादव तत्पर होकर सभी घायलों को अपने निजी गाड़ी से आईजीआईएमएस अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही वहां की अव्यवस्था को देखकर वह भड़क गये और अपने समर्थक को कहा कि कोई स्टाफ और डॉक्टर यहां अस्पताल में नहीं है क्या..मनीषा मंडल को फोन लगाओ। उनकी यह बात सुनकर अस्पताल के स्टाफ दौड़कर घायल लोगों को गाड़ी से उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

Bihar News : many died in road accident news Jagdev Path Bailey Road patna bihar police
गाड़ी के अंदर सवार लोग थे शराब के नशे में - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

सफारी में सवार सभी शराब के नशे में थे 
सांसद पप्पू यादव ने अस्पताल के चिकित्सकों से भी बातचीत की और घायलों के समुचित इलाज कराने जाने को सुनिश्चित कराया। जानकारी के मुताबितक इस घटना मेंअब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक दंपति भी हैं। बताया जा रहा है कि सफारी गाड़ी में सवार सभी शराब पीये हुए थे। लोगों का यह भी कहना है कि सफारी गाड़ी जिसने बाइक और ऑटो में टक्कर मारी है, उसमें शराब भी था। फिलहाल पुलिस ने उन लोगों को हिरासत में लेकर गाड़ी को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed