{"_id":"66af310beac7e0777208ce17","slug":"bihar-news-two-people-died-in-a-horrific-road-accident-in-patna-a-speeding-highway-crushed-a-bike-rider-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत; बाइक से पालीगंज जा रहे थे दोनों, हाईवा ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत; बाइक से पालीगंज जा रहे थे दोनों, हाईवा ने कुचला
Sun, 04 Aug 2024 01:13 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 04 Aug 2024 01:13 PM IST
सार
Bihar News: पालीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि हाईवा की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मरने वाले दोनों युवक कंचनपुर बिहटा के रहने वाले थे। दोनों पालीगंज जा रहे थे। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
शवों का पेास्टमार्टम कराने आए परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के पालीगंज के जलपुरा 139 सड़क मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार से आ रही एक हाईवा (ट्रक) ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। बाइक पर पर दो युवक सवार थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाईवा का ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पालीगंज थाने को दी।
विज्ञापन
हाईवा की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा
इधर, सूचना मिलते ही पालीगंज थाने की पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दी है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालना शुरू कर दिया है। बातचीत के क्रम में पालीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि हाईवा की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों मृतक कंचनपुर बिहटा के रहने वाले थे और एक मोटरसाइकिल से पालीगंज जा रहे थे। मृतक की पहचान योगेंद्र गोप के 23 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार एवं कंचनपुर निवासी मोहम्मद अनवर के रूप में की गई है।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजी गई
पालीगंज थाना के सब इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जलपुरा के नजदीक तेज रफ्तार हाईवे की चपेट में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों आ गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचने के बाद दोनों लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजी गई है। दोनों मृतक की पहचान होने के बाद उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन