{"_id":"64a9344d1bc7f55ef407b3d3","slug":"bihar-news-two-people-died-after-drinking-alcohol-in-motihari-liquor-ban-in-bihar-bihar-news-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : मोतिहारी में अचानक दो लोग चल बसे, शराब से मौत की आशंका; अभी ही शुरू हुआ है मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : मोतिहारी में अचानक दो लोग चल बसे, शराब से मौत की आशंका; अभी ही शुरू हुआ है मुआवजा
Sat, 08 Jul 2023 03:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 08 Jul 2023 03:32 PM IST
सार
शराबबंदी वाले बिहार में सरकार के दावों के बाद एक बार फिर दो लोगों की शराब पीने से मौत हो गई है। शराब पीकर मौत होने की बात मृतक के परिजन कह रहे हैं। शराब पीने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराबबंदी वाले बिहार में सरकार के दावों के बाद एक बार फिर दो लोगों की शराब पीने से मौत हो गई है। शराब पीकर मौत होने की बात मृतक के परिजन कह रहे हैं। शराब पीने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के लिए सिविल सर्जन ने डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम गठित किया। घटना मोतिहारी जिला के हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघराहा बैरिया की है। मृतक पूर्व सैनिक गौरी शंकर राम के भतीजा राकेश कुमार और धवही गांव निवासी उमेश पटेल (40) हैं। उमेश पटेल के परिजनों का कहना है कि शुक्रवार की शाम में उसने दारू पीया था। रात में अचानक उल्टी होने लगी और आंख के सामने अंधेरा छाने लगा। रात भर घरेलू दवा देते रहने के बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां सुबह होते ही उसकी मौत हो गई।
मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
परिजन के द्वारा जैसे ही यह बात कही गई कि शराब पीने से उसकी मौत हुई है, सिविल सर्जन ने तीन सदस्यीय बोर्ड बना कर शव का पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टरों की टीम में डा नागमणि सिंह, नीरज कुमार और रोहित कुमार शामिल थे जिन्होंने संयुक्त रूप से पोस्टमार्टम किया।
उत्पाद की टीम जांच के लिए पहुंची
उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार अपनी टीम लेकर बैरिया डीह पंचायत पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से आसपास के लोगो से पूछताछ कर मौत के पीछे की वजह तलाश रहे है।
विज्ञापन
क्या कहते है सदर एएसपी
सदर एएसपी आईपीएस राज का कहना है कि उमेश पटेल की मौत के बाद उसके परिजन शराब पीने से मौत होने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।