फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two including girl killed, 16 injured in road accident in Nalanda; Everyone was going to Gorakhpur

Bihar News : एनएच 20 पर पुल से टकराई पिकअप वैन, मासूम बच्ची समेत दो की मौत, 16 घायल; गोरखपुर जा रहे थे सभी

Sat, 23 Nov 2024 10:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 23 Nov 2024 10:09 AM IST
सार

Nalanda News: पिकअप वैन पर सवार लोग नवादा जिले के स्टालिन गांव से गोरखपुर जा रहे थे। एनएच 20 पर अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। टक्क इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bihar News: Two including girl killed, 16 injured in road accident in Nalanda; Everyone was going to Gorakhpur
अस्पताल में चल रहा है घायलों का इलाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में भीषण सड़क हादसे में मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना बख्तियारपुर-रजौली एनएच 20 पर सिरनामा गांव के पास हुई। शनिवार अहले सुबह मजदूरों से भरी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। इसमें बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 16 लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया और जांच में जुट गई। 
विज्ञापन


20 फीट गहरे गड्ढे में गिरे कई लोग
स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी लोग नवादा जिले के स्टालिन गांव के रहने वाले थे। पिकअप वैन पर सवार होकर ईंट भट्टे पर काम करने के लिए गोरखपुर जा रहे थे। अचानक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। इस हादसे में कई लोग 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गए। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल भी हो गए। मामले में वेना थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। सभी के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। घायलों का इलाज चल रहा है। मामलें में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन


दो माह की बच्ची की भी मौत
पुलिस के अनुसार, मरने वालों में लाक्षो मांझी का 30 वर्षीय पुत्र बोध मांझी और राजेंद्र मांझी की दो माह की बच्ची आंचल कुमारी शामिल थी। वहीं घायलों में वीरू मांझी, बाला मांझी, अनुज मांझी, देवी मांझी, बसंती देवी, अनीता देवी, पिंकी देवी, लक्ष्मीनिया देवी, मुकेश मांझी, राखी कुमारी, रोशनी कुमारी, बिरजू मांझी और बुचा मांझी शामिल हैं। वीरू मांझी, बाला मांझी और अनुज मांझी की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों को पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed