{"_id":"6492ef306299acd49e05ff8c","slug":"bihar-news-two-including-a-teenager-died-due-to-lightning-in-east-champaran-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिजली गिरने से एक किशोर समेत दो की मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिजली गिरने से एक किशोर समेत दो की मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मिलेगा मुआवजा
Wed, 21 Jun 2023 06:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 21 Jun 2023 06:08 PM IST
सार
मधुबन और बंजरिया प्रखंड के सीओ रवि वर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर गए, जहां से शव को लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
मृतक प्रकाश और अरुण पासवान के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मॉनसून ने आगमन के साथ ही दो लोगों की जान ले ली। यहां बारिश की पहली फुहार में आसमानी बिजली की चपेट में आने से एक मासूम सहित दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
पहली घटना तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा गांव की है, जहां 41 साल के अरुण पासवान पर बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के परिजन जितेंद्र पासवान ने बताया कि अरुण बीती रात करीब तीन साढ़े तीन बजे रात में शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। उस समय बारिश हो रही थी। इसी बीच ताड़ के पेड़ पर बिजली गिरी। अरुण उसकी चपेट में आ गए जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत जो गई। उसके बाद घटना की सूचना तुरकौलिया थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
घर का अकेला कमाने वाला था अरुण
अरुण अपने घर का अकेला कमाने वाला था। उसके तीन बच्चे हैं जिनमें एक पांच साल का लड़का, एक तीन साल की बेटी त्रुटि कुमारी और एक तीन महीने की बेटी पूजा शामिल हैं। पत्नी रूबी का रो-रो कर बुरा है। उसको चिंता सता रही है कि बच्चों का पालन-पोषन कौन करेगा।
विज्ञापन
दूसरी घटना मधुबन थाना क्षेत्र की है, जहां अहले सुबह आई बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। मृतक का बड़ा भाई मधुबन थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई प्रकाश (13) सुबह शौच के लिए घर के पास खेत में गया था। इस बीच बारिश हो रही थी कि अचानक बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद घटना की सूचना मधुबन थाना पुलिस को दी। उसके बाद से पुलिस शव को लेकर कार्रवाई में जुटी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मिलेगा मुआवजा