फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two including a teenager died due to lightning in East Champaran

Bihar News: बिजली गिरने से एक किशोर समेत दो की मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मिलेगा मुआवजा

Wed, 21 Jun 2023 06:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 21 Jun 2023 06:08 PM IST
सार

मधुबन और बंजरिया प्रखंड के सीओ रवि वर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर गए, जहां से शव को लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
Bihar News: Two including a teenager died due to lightning in East Champaran
मृतक प्रकाश और अरुण पासवान के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मॉनसून ने आगमन के साथ ही दो लोगों की जान ले ली। यहां बारिश की पहली फुहार में आसमानी बिजली की चपेट में आने से एक मासूम सहित दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


पहली घटना तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा गांव की है, जहां 41 साल के अरुण पासवान पर बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के परिजन जितेंद्र पासवान ने बताया कि अरुण बीती रात करीब तीन साढ़े तीन बजे रात में शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। उस समय बारिश हो रही थी। इसी बीच ताड़ के पेड़ पर बिजली गिरी। अरुण उसकी चपेट में आ गए जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत जो गई। उसके बाद घटना की सूचना तुरकौलिया थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन


घर का अकेला कमाने वाला था अरुण
अरुण अपने घर का अकेला कमाने वाला था। उसके तीन बच्चे हैं जिनमें एक पांच साल का लड़का, एक तीन साल की बेटी त्रुटि कुमारी और एक तीन महीने की बेटी पूजा शामिल हैं। पत्नी रूबी का रो-रो कर बुरा है। उसको चिंता सता रही है कि बच्चों का पालन-पोषन कौन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना मधुबन थाना क्षेत्र की है, जहां अहले सुबह आई बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। मृतक का बड़ा भाई मधुबन थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई प्रकाश (13) सुबह शौच के लिए घर के पास खेत में गया था। इस बीच बारिश हो रही थी कि अचानक बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद घटना की सूचना मधुबन थाना पुलिस को दी। उसके बाद से पुलिस शव को लेकर कार्रवाई में जुटी है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मिलेगा मुआवजा
मधुबन और बंजरिया प्रखंड के सीओ रवि वर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर गए, जहां से शव को लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed