{"_id":"67d4253ed52549dc300c1a64","slug":"bihar-news-two-friends-died-due-to-drowning-sahebpur-kamal-begusarai-bihar-police-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : कीचड़ होली के बाद गांव में छाया मातम, चार में दो दोस्तों की हुई मौत; मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : कीचड़ होली के बाद गांव में छाया मातम, चार में दो दोस्तों की हुई मौत; मचा कोहराम
Fri, 14 Mar 2025 06:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय सिटी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय सिटी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 14 Mar 2025 06:16 PM IST
सार
Bihar: बिहार में कई जगहों पर आज भी होली मनाई जा रही हैं। ऐसे में शुक्रवार को राजधानी से सटे एक जिले से एक बुरी खबर आई है। चार दोस्तों में दो की मौत हो गई। अब सारा गांव मातम में डूब गया है।
विज्ञापन
घाट पर जुटे स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में होली के मौके पर एक बड़ा हादसा हुआ है। परिवार वालों के लिए होली रंगहीन हो गया है। जिले में चार दोस्तों में दो की मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है, जहां खरहट निवासी चार दोस्त गंगा नदी की उप धारा में स्नान करने गए थे। तभी चारों दोस्त देखते ही देखते एक-एक कर गहरे पानी में चले गए और चारों डूबने लगे। इसी बीच स्थानीय लोगों ने दो दोस्तों को काफी मशक्कत से बचा लिया, पर दो अन्य दोस्त गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए। फिलहाल उन दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़िए- Bihar News: नालंदा में हत्या से हड़कंप; पुआ-पकवान खा रहे थे, कट्टा लेकर पहुंचे अपराधी ने अचानक मार दी गोली
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों के घरों में कोहराम मच गया है। गंगा नदी मे डूबने से लापता हुए दोनों किशोर की पहचान खरहट वार्ड 11 निवासी राजकुमार राय के पुत्र देवराज कुमार (14 ) और अरुण राय के पुत्र अभिनव कुमार (16 ) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में होली के दौरान कोहराम मच गया है। फिलहाल साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन