फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : Two district councilors arrested in Darbhanga.bihar police

Bihar News : दो जिला पार्षदों की हो गई गिरफ्तारी; हंगामेबाज जन-प्रतिनिधियों के लिए चेतावनी है यह खबर

Wed, 13 Sep 2023 09:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 13 Sep 2023 09:08 PM IST
सार

BIHAR : 9 सितंबर को जिला पार्षदों की सामान्य बैठक बुलाई गई थी, जिसमें कुछ पार्षदों ने काफी हंगामा किया था। बैठक के दौरान गिरफ्तार दोनों जिला पार्षदों पर सरकारी दस्तावेज फाड़ने और और मजिस्ट्रेट के साथ धक्का मुक्की का आरोप लगा था।

विज्ञापन
Bihar news : Two district councilors arrested in Darbhanga.bihar police
गिरफ्तार जिला पार्षद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिला परिषद के दो जिला पार्षदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनो पार्षदों पर जिला परिषद की बैठक के दौरान सरकारी कार्यो में व्यवधान करने का आरोप है। जिला मत्स्य पदाधिकारी नें इन दोनों पर सरकारी कागजातों को फाड़ने का भी आरोप लगाया है। लहेरियासराय थाना में इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गिरफ्तार जिला पार्षदों में सागर नवदिया और अमित कुमार ठाकुर हैं।

विज्ञापन


बैठक के दौरान किया था हंगामा 
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि 9 सितंबर को जिला परिषद सभागार में जिला पार्षदों की सामान्य बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान कुछ पार्षदों ने काफी हंगामा किया था। बैठक के दौरान गिरफ्तार दोनों जिला पार्षदों पर सरकारी दस्तावेज फाड़ने और मजिस्ट्रेट के साथ धक्का मुक्की करने का आरोप लगा था। इसे लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी सह प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार ने लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed