फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two children died after being burnt alive in Madhepura; fire, fire prevention; fire brigade

Bihar News : मधेपुरा में जिंदा जले दो मासूम; घर में लगी भी भीषण आग, बचने के लिए यहां छिप गए दोनों लेकिन...

Mon, 01 Apr 2024 03:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 01 Apr 2024 03:39 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने बताया कि चूल्हे के चिंगारी से आग लगी थी। देखते ही देखते छह घर जलकर राख हो गए। घटना में एक बाइक, मोटर, होंडा पंपसेट समेत कई कीमती सामान जलकर राख हो गए। 

विज्ञापन
Bihar News: Two children died after being burnt alive in Madhepura; fire, fire prevention; fire brigade
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा में सोमवार को भीषण अगलगी में दो मासूम जिंदा जल गए। घटना सदर प्रखंड के सकरपुरा बेतौना पंचायत के बेतौना वार्ड-14 की है। बताया जाता है कि सोमवार को उमेश यादव के घर में अचानक आग लग गई। घटना के समय घर में कोई भी बड़े सदस्य नहीं थे। सभी खेत में काम करने चले गए थे। केवल तीन बच्चे आंगन में खेल रहे थे। 

विज्ञापन


इसी दौरान अचानक आग लगी गई। आग की लपटों को देखकर दो बच्चेआंगन में ही बने भूषा घर में छिप गए। जबकि एक बच्चा वहां से भाग गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। जब तक दमकल की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंचती तब तक एक ही परिवार का छह घर जलकर राख चुके थे। स्थानीय लोगों को लगा कि घर में कोई नहीं था। पर, जब आग पर काबू पाया गया तो दोनों बच्चे भूसा घर से बरामद हुए। बुरी तरह झुलसने ने दोनों ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


चूल्हे की चिंगारी से लगी थी आग
इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। मरने वाले बच्चों की पहचान उमेश यादव की 5 वर्षीय नातिन श्वेता कुमारी और कपिलदेव साह का 7 वर्षीय नाती रिशु कुमार के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि चूल्हे के चिंगारी से यह अगलगी की घटना हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगन में खेल रहे थे दोनों बच्चे
बताया गया रिशु कुमार, श्वेता कुमारी समेत तीन बच्चे उमेश यादव की आंगन में खेल रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। घटना में एक बाइक, मोटर, होंडा पंपसेट समेत सभी सामान जल गया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर अंचलाधिकारी केशिका झा व भर्राही थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि दोनों बच्चे अपने ननिहाल में ही रहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed