फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Truck crushed couple in Patna, crowd created ruckus after wife's death

Bihar News : देवघर का प्रसाद देने जा रहे दंपति को ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौत के बाद हंगामा

Sun, 11 Aug 2024 11:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 11 Aug 2024 11:37 PM IST
सार

Bihar : एक दंपति बाइक से अपने संबंधी को देवघर का प्रसाद देने जा रहे थे। तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उनको रौंद दिया। इस घटना में पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर हालत में इलाजरत हैं। घटना से आक्रोशित लोग गुस्से में सड़क पर उतर आये।

विज्ञापन
Bihar News : Truck crushed couple in Patna, crowd created ruckus after wife's death
घटना के बाद सड़क पर आगजनी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में  एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को कुचल डाला। इस घटना में पत्नी की घटनास्थल पर मौत होगी, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हलत गंभीर बनी हुई है। घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के बाईपास की है। मृतका की पहचान अनीसाबाद मानिकचंद तालाब निवासी मुकेश कुमार की पत्नी काजल कुमारी (26) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। लेकिन तबतक वहां भीड़ जुट गई और लोगों ने खदेड़कर चालक को पकड़ लिया फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। तब तक स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना गर्दनीबाग थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। भीड़ ने आरोपी ट्रक चालक को पुलिस  के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


सड़क जामकर जमकर किया हंगामा 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मुकेश कुमार अपनी पत्नी काजल कुमारी के साथ देवघर का प्रसाद पहुंचाने सिपारा में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उनको कुचल डाला। इस हादसे में काजल कुमारी की मौत मौके पर ही हो गई जबकि उनके पति मुकेश कुमार बुरी तरह घायल हो गये। आसपास के लोगों ने आननफानन में घायल मुकेश कुमार को पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और नाराज लोगों ने पटना बाईपास सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग में ट्रक की रफ्तार काफी तेज होती है, जिसके कारण आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होती रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि वाहनों के रफ्तार पर अंकुश लगाने की बात कई बार पुलिस प्रशासन से कही गई, लेकिन सब बेकार रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed