Bihar News : ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, युवक की मौत पर गुस्साये लोगों ने सड़क पर जमकर किया प्रदर्शन
Bihar : ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर में सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य शख्स बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो में सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य शख्स बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आननफानन में घायल शख्स को इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने नाराज ग्रामीण पटना-बिहटा मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के पास की है।
जाम में रुके ऑटो को बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर
घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि पटना-बिहटा-आरा मुख्य मार्ग के सिकंदरपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे खड़े ट्रक में ऑटो घुस गया। ऑटो में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक बाल-बाल बच गया। मृतक की पहचान बिहटा के मौदही गांव निवासी ननजी कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने ही परिजन और गांव के लोग सड़क को जाम कर आगजनी करने लगे। इधर घटना की सूचना मिलने ही स्थानीय पुलिस मौके पहुंची और जाम हटाने में जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि ऑटो चालक इंदल राय और नन्दजी कुमार प्रतिदिन बिहटा बाजार में मजदूरी करने जाते थे। आज भी दोनों भाई ऑटो से बाजार समिति बिहटा जा रहे थे, लेकिन अधिक बारिश होने के कारण बिहटा चौक से लौट कर घर वापस लौट रहे थे। तभी सिकंदरपुर गांव के पास सड़क जाम में ऑटो लगाकर इंदल कुमार बाहर निकले और उनका छोटा भाई ऑटो में ही बैठा रहा। तभी पीछे से बालू लदा ट्रक तेजी से आकर ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में इंदल कुमार के छोटा भाई नन्दजी कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी तेजी से हुई कि कोई कुछ समझ ही नहीं पाया।
पुलिस कर रही कार्रवाई
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार पांडे ने बताया कि सिकंदरपुर गांव के पास एक ऑटो में सवार युवक की सड़क हादसे में मौत होने की सूचना मिली है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बालू लदे ट्रक को जप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।