फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Treatment in DMCH with the help of torch light, Bihar Health Department. health minister

Bihar News : टॉर्च की रौशनी के सहारे DMCH में चलता रहा इलाज, मरीज और डॉक्टर रहे परेशान

Fri, 22 Sep 2023 05:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 22 Sep 2023 05:52 PM IST
सार

DMCH DARBHANGA : उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में चिकित्सकों और मेडिकल कर्मियों को टॉर्च का सहारा लेकर काम करना पड़ा। लोगों के द्वारा हंगामा किए जाने पर पांच घंटे बाद अस्पताल में बिजली पुनर्बहाल हो पायी।

विज्ञापन
Bihar News : Treatment in DMCH with the help of torch light, Bihar Health Department. health minister
अँधेरे में हो रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में पांच घंटे तक बिजली बाधित रही। मजबूरन चिकित्सकों और मेडिकल कर्मियों को टॉर्च का सहारा लेकर काम करना पड़ा। एक घंटा के बाद जब लोगों ने हंगामा किया तब अस्पताल प्रबंधन की नींद खुली और तब जाकर पांच घंटे बाद अस्पताल में बिजली पुनर्बहाल हो पायी।

विज्ञापन


आउटसोर्सिंग जेनरेटर कंपनी ने अचानक कर दिया हड़ताल
इस संबंध में अस्पताल कर्मियों का कहना है कि आउटसोर्सिंग जेनरेटर कंपनी ने हड़ताल कर दिया था जिस वजह से पूरे डीएमसीएच में पांच घंटे तक बिजली गुल रही मजबूरन स्वास्थ्यकर्मियों को टॉर्च की रौशनी में मरीजो का इलाज करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस कम्पनी ने आज अचानक बिना किसी सूचना दिए हड़ताल कर दिया जिस कारण यहां इलाज कराने आये मरीजों का इलाज करने में डॉक्टरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ICU सहित सहित विभागों में अँधेरा 
DMCH के मेडिसिन, गायनिक, सर्जरी, ऑर्थो और ICU सहित लगभग सभी विभाग अँधेरे में डूब गये। ICU भी मोबाइल की रौशनी मे चल रहा था। भीषण गर्मी के बीच बिना पंखे और AC के मरीज़ का इलाज़ मोबाइल की रोशनी से होता रहा। बिजली कटने से मरीज के परिजन परेशान होकर इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से की। सूचना मिलते ही डीएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ हरेंद्र कुमार  ICU पहुंचे। लेकिन उनके आने के बाद भी मरीजों को कोई फायदा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेरनेटर ऑपरेटर ने अचानक किया हड़ताल  
इस संबंध में अस्पताल प्रबंधक का कहना है कि बकाया भुगतान नहीं होने के कारण अस्पताल के जेरनेटर ऑपरेटर ने हड़ताल कर दिया| इस संबंध में डीएमडीएच उपाधीक्षक डॉ हरेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में सुविधा नहीं देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। हलांकि उन्होंने यह भी बताया कि जेरनेटर ऑपरेटर की जो भी समस्या थी उसपर वार्ता हो गयी थी, कुछ पेमेंट भी दिया गया था और जो कुछ बाकी है उसे भी निर्गत करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी रूप में मरीज को परेशानी नहीं होने दिया जायेगा |

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed