फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Transfer of IAS officers in Bihar, DM changed in Begusarai Samstipur Bhojpur Jamui Rohtas Araria

Bihar News : बिहार में भारी पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीएम भी बदले गये

Sat, 07 Sep 2024 11:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 07 Sep 2024 11:10 PM IST
सार

Bihar : बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इसमें कई जिलों के डीएम भी बदले गये हैं, जिसमें बेगूसराय, समस्तीपुर, भोजपुर, अररिया सहित अन्य कई जिले शामिल हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Transfer of IAS officers in Bihar, DM changed in Begusarai Samstipur Bhojpur Jamui Rohtas Araria
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार सरकार ने शनिवार को एक बार फिर कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें कई जिलों के डीएम भी शामिल हैं, जिनका ट्रांसफर किया गया है। उन आईएएस अधिकारियों ने कई जिलों के डीएम भी शामिल हैं।

विज्ञापन


जानिए किस आईएएस अधिकारियों को क्या मिली जिम्मेदारी 
ट्रांसफर होने वालों में बेगूसराय के डीएम रोशन कुमार को समस्तीपुर का डीएम बनाया गया है, जबकि किशनगंज के डीएम तुषार सिंगला को बेगूसराय का डीएम बनाया गया है। वह 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। भोजपुर के डीएम राजकुमार को कंफेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। शिवहर के डीएम पंकज कुमार को प्राथमिक शिक्षा का निदेशक बनाया गया है। मोहम्मद नैयर इकबाल को खाद एवं उपग्रह संरक्षण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। जमुई के डीएम राकेश कुमार को चकबंदी का निदेशक बनाया गया है। मध्यान भोजन के निदेशक मिथिलेश मिश्र को लखीसराय का डीएम बनाया गया है। रोहतास के डीएम नवीन कुमार को राज्य परिवहन आयुक्तकी जिम्मेदारी दी गई है। अररिया के डीएम इनायत खान को सहयोग समिति का निबंधन बनाया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव सुनील कुमार यादव को श्रम संसाधन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। समस्तीपुर के डीएम योगेन्द्र सिंह को माध्यमिक शिक्षा का निदेशक बनाया गया है। वह अगले आदेश तक मध्यान भोजन के अतिरिक्त निदेशक की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। निर्वाचन विभाग के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा को पंचायती राज का निदेशक बनाया गया है। इस व्यवस्था के आलोक में हिमांशु राय पंचायती राज के निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। पंचायती राज के उपनिदेशक 2013 बैच के डॉ विद्यानंद सिंह को अर्थ एवं सांख्यिकी, योजना एवं विकास विभाग के निदेशक के रूप में पदस्थापित किया गया है। नालंदा में बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित 2014 बैच की उदिता सिंह को सासाराम के डीएम की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


यह भी हैं सूची में शामिल 
कटिहार में नगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित 2014 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार मंगलम को पूर्णिया का नगर आयुक्त बनाया गया है। शिवहर में पदस्थापित उप विकास आयुक्त अतुल कुमार वर्मा (2014) को बिहार राजपथ परिवहन के प्रशासक की जिम्मेदारी दी गई है। शेखपुरा की डीएम जे प्रियदर्शनी (2015) को भू-अभिलेख एवं परिमाप, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का निदेशक बनाया गया है। इस व्यवस्था के आलोक में जय सिंह (2007) भू अभिलेख एवं परिमाप के निदेशक पद के अतिरिक्त प्रभाव से मुक्त हो जाएंगे। अरवल की डीएम वर्षा सिंह को नगर विकास एवं आवास विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वह 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे आईएएस अधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी 
पदस्थापन की प्रतीक्षा में 2014 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। पदस्थापन के इंतजार में 2013 बैच के डॉक्टर जितेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार राज्य योजना परिषद के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

एक नजर में देखें पूरी सूची 
  • मिथिलेश मिश्रा : डीएम, लखीसराय
  • कुमार गौरव : डीएम, अरवल
  • अनिल कुमार : डीएम अररिया
  • अभिलाषा शर्मा : डीएम, जमुई
  • तनय तुलसानिया : डीएम, भोजपुर
  • तरनजोत सिंह : डीएम, मधेपुरा
  • विशाल राज : डीएम, किशनगंज
  • आरिफ अहसन : डीएम शेखपुरा
  • विवेक रंजन मैत्रेय : डीएम शिवहर
  • उदिता सिंह : डीएम, रोहतास
  • रोशन कुशवाहा : डीएम, समस्तीपुर
  • तुषार सिंगला : डीएम, बेगूसराय 
  • राज कुमार : एमडी, कम्फेड
  • पंकज कुमार : निदेशक, प्राथमिक शिक्षा
  • नैय्यर इकबाल : विशेष सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
  • राकेश कुमार : निदेशक, चकबंदी
  • नवीन कुमार : राज्य परिवहन आयुक्त
  • इनायत खान : निबंधक, सहयोग समितियां
  • सुनील कुमार यादव : अपर सचिव, श्रम संसाधन विभाग
  • योगेंद्र सिंह : निदेशक, माध्यमिक शिक्षा
  • आनंद शर्मा : निदेशक, पंचायती राज
  • जितेंद्र गुप्ता : संयुक्त सचिव, बिहार राज्य योजना पर्षद
  • विद्यानंद सिंह : निदेशक, अर्थ एवं सांख्यिकी, योजना एवं विकास विभाग
  • संजय कुमार : अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग
  • कुमार मंगलम : नगर आयुक्त, कटिहार
  • अतुल कुमार वर्मा : प्रशासक, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम
  • जे प्रियदर्शिनी : निदेशक, भू-अभिलेख
  • वर्षा सिंह : संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग
  • विजय प्रकाश मीणा : निदेशक, नि:शक्तता
  • अभय कुमार झा : एमडी, बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड
  • आशुतोष द्विवेदी : संयुक्त सचिव, भवन निर्माण विभाग
  • वैभव श्रीवास्तव : निदेशक, आईपीआरडी
  • विनोद दूहन : निदेशक खान एवं भूतत्व
  • अभिषेक रंजन : निदेशक, पशु मत्स्य संसाधन
  • शेखर आनंद : निदेशक, तकनीकी विकास, उद्योग विभाग
  • निखिल धनराज : निदेशक, हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय, उद्योग विभाग
  • नितिन कुमार सिंह : निदेशक, कृषि, कृषि विभाग
  • साहिला : संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग
  • प्रतिभा रानी : परियोजना निदेशक, बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी
  • समीर सौरभ : उप विकास आयुक्त, जिला परिषद पटना
  • कुमार अनुराग : नगर आयुक्त, गया
  • गुंजन सिंह : ओएसडी, स्वास्थ्य विभाग
  • मनोज कुमार : ग्रामीण कार्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed