Bihar News : बिहार में 55 DSP का ट्रांसफर, कानून ट्रांसफर को लेकर सरकर ने किया फेरबदल; जानिए कौन-कहां गए
Bihar : बिहार में 55 डीएसपी का हुआ तबादला हुआ है। सरकार ने अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 11 जमुई के डीएसपी उमेश कुमार को मुजफ्फरपुर रेल पुलिस का डीएसपी बनाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में 55 डीएसपी का हुआ तबादला हुआ है। सरकार ने अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। पुलिस मुख्यालय सूत्र की मानें तो सरकार ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए फेरबदल किया गया है। इसी को लेकर डीएसपी का तबादला किया गया है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 11 जमुई के डीएसपी उमेश कुमार को मुजफ्फरपुर रेल पुलिस का डीएसपी बनाया गया है। वहीं मध्य निषेध में कार्यरत बीएसपी मनीष आनंद को जमालपुर रेलवे का डीएसपी बनाया गया है। मध्य निषेध के ही डीएसपी नवीन कुमार को समस्तीपुर रेलवे का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।तो वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय में रहे मनोज कुमार सुधांशु को भोजपुर का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है।
पूर्णिया के ट्रैफिक डीएसपी बनाए गए कौशल किशोर कमल
- आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस उपाधीक्षक कौशल किशोर कमल को पूर्णिया का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है।
- बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 16 पटना में कार्यरत बसंती टुड्डू को सारण का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है।
- विशेष सशस्त्र पुलिस 16 में कार्यरत सद्दाम हुसैन को कटिहार का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है।
- जमुई के पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) आशीष कुमार सिंह को भागलपुर का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है।
- बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 10 पटना में कार्यरत प्रभात रंजन को मुंगेर ट्रैफिक डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है।
- प्रोबेशनरी डीएसपी कृष्ण कुमार को पूर्णिया में डीएसपी रक्षित के रूप में भेजा गया है।
- विशेष शाखा के पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार को भागलपुर में बतौर डीएसपी रक्षित ट्रांसफर किया गया है।
- आतंकवाद निरोधक दस्ता कि बीएसपी अनुराधा सिंह को पटना में डीएसपी साइबर क्राइम की भूमिका दी गई है
गया के ट्रैफिक डीएसपी बनाए गए अशोक कुमार
- अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार गया के ट्रैफिक डीएसपी बनाए गए हैं।
- बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार यातायात नालंदा के डीएसपी होंगे।
- बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस महिला सासाराम में कार्यरत मोहम्मद नजीर अनवर को बेगूसराय का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है।
- मुजफ्फरपुर में प्रोबेशनरी डीएसपी के रूप में कार्यरत सुबोध कुमार सिन्हा को गया का डीएसपी हेड क्वार्टर बनाया गया है।
- पदस्थापन की प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय में रहे कल्याण आनंद को नवादा में डीएसपी हेड क्वार्टर बनाया गया है।
- विशेष शाखा बिहार के पुलिस उपाधीक्षक आकाश कुमार यादव को औरंगाबाद में डीएसपी (रक्षित) के रूप में भेजा गया है।
- निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की पुलिस उपाधीक्षक ज्योति शंकर को नालंदा में साइबर क्राइम डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है।
- विशेष शाखा बिहार की डीएसपी प्रिया ज्योति को साइबर क्राइम नवादा का डीएसपी बनाया गया है।
दरभंगा के ट्रैफिक डीएसपी बनाए गए राज किशोर कुमार
- आर्थिक अपराध इकाई में कार्यरत राज किशोर कुमार को दरभंगा का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है।
- अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार को मुजफ्फरपुर में बीएसपी हेड क्वार्टर बनाया गया है।
- अपराध अनुसंधान विभाग के तहत मध्य निषेध के डीएसपी इमरान अहमद को दरभंगा में डीएसपी हेड क्वार्टर की भूमिका दी गई है।
- विशेष शाखा के पुलिस उपाधीक्षक फखरे आलम को अररिया में डीएसपी हेड क्वार्टर की भूमिका दी गई है।
- विशेष सशस्त्र पुलिस 10 पटना के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद मुर्शीद आलम को खगड़िया में डीएसपी हेडक्वार्टर की भूमिका दी गई है
- पदस्थापन की प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय में रहे पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश अरुण को रोहतास में बतौर डीएसपी (रक्षित) भेजा गया है।
- विशेष कार्य बल बिहार में पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुमार शर्मा को नालंदा में बतौर डीएसपी (रक्षित) भेजा गया है।
- गया के ट्रैफिक डीएसपी राकेश रंजन को भोजपुर में बतौर डीएसपी (रक्षित) भेजा गया है।
- प्रोबेशनरी डीएसपी के रूप में गया में पदस्थापित कुंदन कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (प्रशासन) पुलिस निरीक्षक कार्यालय केंद्रीय क्षेत्र में रखा गया है।
- बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे कृपाशंकर आजाद को पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय मुंगेर क्षेत्र के डीएसपी प्रशासन की भूमिका दी गई है
- बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे शहबान हबीब फाखरी को पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय कोसी क्षेत्र सहरसा में डीएसपी प्रशासन की भूमिका दी गई है।
- आर्थिक अपराध इकाई बिहार के पुलिस उपाधीक्षक मुकेश कुमार ठाकुर को बेगूसराय डीआईजी कार्यालय में डीएसपी प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है।
- बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 7 कटिहार के डीएसपी दीपक कुमार को विशेष कार्यबल बिहार पटना में लाया गया है।
- मुजफ्फरपुर के प्रोबेशनरी डीएसपी अबू सैफी मुर्तजा को विशेष कार्यबल बिहार का डीएसपी बनाया गया है और पटना में पोस्टिंग की गई है।
- विशेष सशस्त्र पुलिस 2 डिहरी के डीएसपी आशुतोष कुमार को विशेष कार्य बल बिहार का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।
- बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे नरेश कुमार को विशेष कार्य बल पटना का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।
अपराध अनुसंधान विभाग के डीएसपी बने रजनीकांत प्रियदर्शी
- विशेष निगरानी कार्य बिहार के पुलिस उपाधीक्षक दिवेश को अपराध अनुसंधान विभाग का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।
- विशेष शाखा बिहार में पुलिस उपाधीक्षक रजनीकांत प्रियदर्शी को अपराध अनुसंधान विभाग में डीएसपी की भूमिका दी गई है।
- बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे पंकज कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग में डीएसपी कमजोर वर्ग बनाया गया है।
- बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस सीन बोधगया की पुलिस उपाधीक्षक पूनम कुमारी को अपराध अनुसंधान विभाग में डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है।
- बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस पटना के पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है।
- आतंकवाद निरोधक दस्ता के पुलिस उपाधीक्षक अमरनाथ को विशेष निगरानी इकाई बिहार पटना का डीएसपी बनाया गया है।
- बिहारशरीफ के ट्रैफिक डीएसपी अरुण कुमार सिंह को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस २ डेहरी में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।
- यातायात डीएसपी दरभंगा बिरजू पासवान अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस तीन बोधगया के पुलिस उपाधीक्षक होंगे।
- पुलिस उपाधीक्षक विशेष शाखा मनोज कुमार और विशेष सशस्त्र पुलिस पांच पटना के पुलिस उपाधीक्षक होंगे।
- बेगूसराय के ट्रैफिक डीएसपी महेंद्र कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 10 में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।
- विशेष शाखा के पुलिस उपाधीक्षक गौतम शरण ओमी को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 16 पटना का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।
- विशेष कार्य बल बिहार में डीएसपी ज्योति कश्यप को अब अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस उपाधीक्षक मध्य निषेध की भूमिका दी गई है।
- बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे पुलिस उपाधीक्षक रविशंकर प्रसाद को अपराध अनुसंधान विभाग बिहार में पुलिस उपाधीक्षक मद्य निषेध बनाकर पटना में रखा गया है।
- बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस चार डुमराव के पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार झा को अपराध अनुसंधान विभाग के पटना कार्यालय में पुलिस उपाधीक्षक मद्य निषेध की भूमिका दी गई है।
- विशेष कार्यबल बिहार पटना में कार्यरत सर्वेश चंद्र को आर्थिक अपराध इकाई का डीएसपी बनाकर पटना में रखा गया है।