फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Train diverted after train accident in bagha bihar, railway helpline number for train status

Train Status : बगहा ट्रेन हादसे के बाद कई ट्रेनें डायवर्ट, कई का स्टेशन बदला; रेलवे ने हेल्पलाइन जारी किया

Tue, 19 Mar 2024 10:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 19 Mar 2024 10:46 PM IST
सार

Bihar : बेतिया के बगहा स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण इस रूट पर आवागमन ठप हो गया। इस वजह से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन
Bihar News : Train diverted after train accident in bagha bihar, railway helpline number for train status
ट्रेन के बदले गये रूट। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बगहा स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि समस्तीपुर मंडल के बगहा स्टेशन पर मंगलवार की शाम करीब 19.20 बजे एक मालगाड़ी के  02 वैगन डिरेल हो गये जिस वजह से इस रूट पर आवागमन ठप हो गया। इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से 19 मार्च को इस रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों के मार्ग या तो बदल दिए गये हैं या फिर उन्हें कुछ समय के लिए बदलाव किया गया है।  

विज्ञापन


 इन ट्रेन का बदल गया रूट 

  • दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस (15211) का मार्ग बदल दिया गया है। अब यह ट्रेन  मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर के रास्ते गुजरेगी।
  • विज्ञापन
  • बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस (14009) अब मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा ग्रामीण के रास्ते गुजरेगी। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

   19 मार्च को खुलने वाली गाड़ियां जिनका आंशिक समापन/प्रारंभ  किया जा रहा है 
 

  • नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर (05449) का आंशिक प्रारंभ कप्तानगंज से किया गया है।
  • पाटलिपुत्र-बगहा इंटरसिटी एक्सप्रेस (15201) का आंशिक समापन नरकटियागंज में होना तय किया गया है।
  • नरकटियागंज-नकहा जंगल पैसेंजर (05039) का आंशिक प्रारंभ वाल्मीकिनगर रोड से किया जायेगा। 
  • गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर (05498) का आंशिक समापन पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्राधिकार में किया गया है। 
  • गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर (05040) का आंशिक समापन वाल्मीकिनगर रोड में निर्धारित किया गया है।
  • नकहा जंगल-नरकटियागंज पैसेंजर (05450) का आंशिक समापन कप्तानगंज में किया गया है।
  • इसके साथ ही बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस (15202) अब दिनांक 20 मार्च को बगहा के बदले नरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रस्थान खुलेगी। 


यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए रेलवे ने कई हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं।

  • बगहा : 9931611266
  • बेतिया : 8102918533
  • दरभंगा : 8102918508
  • सीतामढ़ी : 8102918527
  • समस्तीपुर : 6203139186
  • बापूधाम मोतिहारी : 8102918853
  • नरकटियागंज : 9110966252, 8102919184


यातायात पुनर्बहाल करने की कवायद शुरू
घटना के संबंध में बगहा रेलवे स्टेशन अधीक्षक आरआर पांडेय का कहना है कि शाम के 7.20 बजे के करीब दो बोगी पटरी से उतर गई है। घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद यातायात को शुरू करने की कवायद शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि पूरी तरह आवागमन बहाल करने में 3 से 5 घंटा का समय लग सकता है।
 

 
 
                                                        
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed