फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police failed to stop crime in patna. Two youths were beaten by the mob.

Bihar News : स्कूल निदेशक को घर में बंधक बनाकर की लूटपाट; पीटा भी, भीड़ ने दो अपराधियों को घेरकर पीटा

Thu, 01 Feb 2024 09:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 01 Feb 2024 09:30 PM IST
सार

Bihar Police : बिहार में पुलिस का बंदोबस्त इतना पुख्ता और एक्टिव है कि गुरुवार की देर शाम राजधानी पटना के रामकृष्णनगर में दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी। घटना अभी तुरंत की है। जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
Bihar Police failed to stop crime in patna. Two youths were beaten by the mob.
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में भीड़ ने विद्यालय के डायरेक्टर से रंगबाजी मांगने वाले दो आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के पास की है।

विज्ञापन

 

Bihar Police failed to stop crime in patna. Two youths were beaten by the mob.
विद्यालय डायरेक्टर और उनके घर पर अपराधियों का उत्पात। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

डायरेक्टर को बंधक बनाकर कर रहे थे लूटपाट 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार की देर शाम एक विद्यालय के डायरेक्टर मनोज कुमार के घर पर करीब आधा दर्जन अपराधी रंगदारी मांगने पहुंचे। घर पर पहुंचने के साथ ही अपराधियों ने डायरेक्टर और उनके परिवार को अपने कब्जे में ले लिया। इस क्रम में अपराधियों ने उनके साथ मारपीट भी की। इसी क्रम में आसपास के लोगों को इसकी भनक लग गई। देखते ही देखते गांव के लोग वहां जुट गये। लोगों को वहां जमा होते देख सभी अपराधी वहां से भागने लगे। लेकिन ग्रामीणों ने उन अपराधियों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। इस क्रम में ग्रामीणों ने खदेड़ कर दो अपराधियों को पकड़ लिया और उनदोनों की जमकर पिटाई कर दी। अन्य अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भागने में सफल हो गए।

पुलिस ने बचाई जान 
घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों अपराधियों को कब्जे में लेकर इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अपराधियों के पास से एक लोडेड पिस्तौल भी बरामद किया है। घटना के संबंध में रामकृष्ण नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार की रात एक विद्यालय के डायरेक्टर मनोज कुमार को अपहरण करने का प्रयास किया गया था। इसी क्रम में लोग उग्र हो गए और बदमाशों की पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि दो अपराधियों सोनू और दीपक को पुलिस अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की संख्या लगभग पांच के आसपास बताई जा रही है। बाकी सभी अपराधी भागने में सफल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद खेमनी चक इलाके में घंटो अफरातफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed