फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Three people including a woman died in a road accident in Nalanda, truck hit them

Bihar News: भीषण हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत, शाम को गांव लौट रहे थे तीनों, ट्रक ने मारी ट्रक

Wed, 08 Jan 2025 09:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 08 Jan 2025 09:29 PM IST
सार

Nalanda News: तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Bihar News: Three people including a woman died in a road accident in Nalanda, truck hit them
सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में भीषण सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। बुधवार शाम को तीनों टेम्पो में बैठकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना नालंदा के छबीलापुर थाना इलाके के प्रगति पेट्रोल पंप के पास हुई। इधर, तीन लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से तीनों की चिंताजन स्थिति को देखते हुए तीन लोगों को  पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


ट्रक की चपेट में आने से तीन की जान गई
अनुमंडलीय अस्पताल की उपाधीक्षक गौरव कुमार ने बताया कि सभी सरबहदा से टेंपो रिजर्व कर अपने गांव बरनौसा आ रहे थे। वहीं तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई। डॉक्टर गौरव ने बताया कि मृत महिला की पहचान बरनौसा निवासी गौतम कुमार की पत्नी कंचन देवी के रूप में हुई। वहीं अन्य दो की पहचान छपरा पंडारक निवासी दंगल प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार एवं किशोरी प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र बिंदी प्रसाद के रूप में हुई है। वहीं घायलों में प्रियंका देवी, रिंकी देवी और रवि रंजन शामिल हैं। 
विज्ञापन


बैंक के काम से बाहर गई थी कंचन देवी
मृतक महिला कंचन देवी के पुत्र गौरव कुमार ने बताया कि सरबहदा बाजार में स्थित बैंक के काम से घर परिवार के लोग गए थे। वहीं वापस आने के क्रम में हादसा हुआ। हादसे के बाद अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ओमकेश्वर, डीएसपी सुनील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर संजय कुमार एवं छबीलापुर एवं राजगीर थाना के थाना अध्यक्ष अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed