फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Three people from Rajasthan died in Bihar, 15 injured; Were going to perform Pind Daan, accident

Bihar News : राजस्थान के तीन लोगों की बिहार में मौत, 15 घायल; पिंडदान करने गया जा रहे थे, एनएच पर ऐसा हुआ

Mon, 30 Sep 2024 09:52 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 30 Sep 2024 09:52 AM IST
सार

Road Accident News: पुलिस का कहना है कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों राजस्थान के रहने वाले हैं। इनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: Three people from Rajasthan died in Bihar, 15 injured; Were going to perform Pind Daan, accident
हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास के सासाराम में एनएच-2 पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इसमें तीन लोग की मौत हो गई जबकि महिला-पुरुष समेत 15 लोग घायल हो गए। मरने वाले और घायल सभी राजस्थान के जलावर जिले के बताए जा रहे। सभी लोग पिंडदान करने के लिए गया जा रहे थे, अचानक रोहतास जिले के चेनारी शिवसागर थानाक्षेत्र के खुर्माबाद पास एनएच 2 पर बस अनियंत्रित हो गई। और, देखते ही देखते खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस और आपसास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को फौरन एनएचएआई के एम्बुलेंस में बैठाकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तीनों शवों को सदर अस्पताल सासाराम में लाया गया है।
विज्ञापन


खड़े ट्रक में बस ने पीछे से मारी टक्कर
बस पर सवार लोगों ने बताया कि बताया कि राजस्थान के जलावर जिले के कोटरा से बस पर सवार होकर लोग बिहार के गया में पिंडदान करने के लिए जा रहे थे। तभी रोहतास जिले में NH-2 पर खुर्माबद के पास खड़े ट्रक में पीछे से बस ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बस में सवार तीन लोग की मौत हो गई जबकि महिला पुरुष समेत 15 लोग घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने वाले तीनों राजस्थान के थे
पुलिस का कहना है कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों की पहचान राजस्थान के जलावर जिला निवासी गोवर्धन सिंह, बालू सिंह और राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। इनके परिजनों को फोन पर सूचना दे दी गई है। सभी घायलों का इलाज सासाराम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed