Bihar News: भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत, झपकी के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खोया, नहर में गिरी कार; दो गंभीर
Patna Road Accident News: पटना पुलिस का कहना है कि छत्तीसगढ़ से पांच लोग कार में सवार होकर वैशाली जा रहे थे। रानीतालाब के पास ड्राइवर ने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते कारण नहर में जा गिरी।
विस्तार
पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थानाक्षेत्र में शुक्रवार की अहले सुबह भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना रानीतालाब थानाक्षेत्र सरैया गांव की है। बताया जा रहा है कि झपकी लेने के कारण ड्राइवर में कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते कारण नहर में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की जान मौके पर ही चली गई। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे जहां जेसीबी के सहारे कर को बाहर निकल गया लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि दो लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है।
छत्तीसगढ़ से वैशाली जा रहे थे सभी
इधर, मृतकों की पहचान 52 वर्षीय निर्मला देवी, 36वर्षीय नीतू सिंह जबकि 10 वर्षीय स्तुति कुमारी के रूप में हुई है। सभी लोग वैशाली जिले के महुआ इलाके के रहने वाले थे। वहीं घायलों में नंदन सिंह और रिद्धि सिंह शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी लोग अपने कार से छत्तीसगढ़ से वैशाली के हाजीपुर जा रहे थे। घर में किसी के शादी के सालगिरह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। पटना के रानीतालाब इलाके में गाड़ी चला रहे ड्राइवर को नींद आने लगी। इसी कारण यह हादसा हुआ।
पटना में मिनी मार्ट के मालिक की हत्या, बाइक सवार तीन अपराधियों ने शॉप के सामने ली जान
जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला गया
थानेदार प्रमोद कुमार ने बताया कि अहले सुबह पुलिस को सूचना मिली कि थानाक्षेत्र के ससरैया गांव के पास एक कार नहर में पलट गई है, जिसके बाद पुलिस की टीम और स्थानीय लोगों और जेसीबी के सहारे कार को नहर से बाहर निकाला गया। कार में सवार तीन लोगों की मौत चुकी है। जबकि दो लोग घायल हैं। मरने वालों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.