Bihar News : अपने ही घर में एक साथ दो भाइयों की आ गई मौत; साथ में रहा तीसरे ने भी जान गंवाई; दरभंगा में हादसा
Darbhanga News : पुलिस का कहना है कि सेप्टिक टैंक में दम घुटने से तीन लोगों की मौत की सूचना मिली है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 में शौचालय टैंक की सफाई कर रहे दो भाइयों सहित तीन लोगों की मौत गई। बताया जाता है कि संजय राम अपने शौचालय के टैंक में पाइप लगाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान टैंक का ढक्कन टूट जाने संजय राम पहले डूब गया। उसको बचाने गए भाई सुशील राम, सुधीर राम व भतीजा नवल राम भी डूबने लगा। जब तक दोनों संभल पाते तब तक तीनों की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
दम घुटने से तीन लोगों की मौत
मरने वालों की पहचान सुशील कुमार राम (38), नवल (30) और तीसरा सुधीर राम (35) की मौत हुई है। सुशील रिक्शा चालक का काम किया करता था। इधर, सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि सेप्टिक टैंक में दम घुटने से तीन लोगों की मौत की सूचना मिली है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।