फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Three youth died due to drowning Saryu river siwan bihar police

Bihar News : होली के एक दिन पहले दो भाई समेत तीन की मौत, एक दूसरे को बचाने में तीनों की गई जान

Thu, 13 Mar 2025 09:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 13 Mar 2025 09:56 PM IST
सार

Bihar : होली से एक दिन पहले दो भाई समेत तीन लड़कों की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि तीनों की मौत एक दूसरे को बचाने के चक्कर में हुई है। अब शव का पोस्टमोर्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar News : Three youth died due to drowning Saryu river siwan bihar police
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीवान में दो भाई समेत तीन की डूबने से मौत हो गई। घटना दरौली थाना क्षेत्र के मंगरौली गांव की है। मृतकों की पहचान मृतक की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के मंगरौली गांव निवासी चंदन तिवारी के पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है। इस घटना में  सूरज कुमार और रितेश कुमार जो आपस में चचेरे और फुफेरे भाई हैं, उनकी भी मौत हो गई। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: वीडियाे वायरल होने के बाद गला दबाकर जवान बेटी को मार डाला, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा
विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि सन्नी, सूरज कुमार और रितेश कुमार आज सरयू नदी के दरौली घाट पर नहाने के लिए आये थे। तीनों नहा रहे थे, तभी मजाक मजाक में एक भाई पीपा पुल पर चढ़ कर पानी मे बार-बार कूद रहा था।  इसी दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह डूबने लगा। दूसरे ने जब उसको डूबते हुए देखा तो वह भी गहरे पानी मे उसको बचाने के लिए चला गया।  उसे बचाने के चक्कर में यह भी डूबने लगा। दोनों को डूबते देख तीसरा भी उसी तरह आगे बढ़ गया, जिससे तीनों डूबने लगे और इस तरह तीनों डूब गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 घाट पर आए एक व्यक्ति ने दूर से देखा तो शोर मचाना शुरू किया। थोड़ी ही देर में गांव के लोग वहां पहुंच गए और इसकी सूचना तुंरत 112 पुलिस  की टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुँच गई और तुरंत गोता खोर को बुलवाकर तीनों की तलाश शुरू करवा दी। काफी खोजबीन के बाद तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।  मृतक सन्नी के पिता चंदन तिवारी ने बताया कि पहले मेरा बेटा पीपा पुल से नदी में छलांग लगा रहा था, जिससे वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा, इसको बचाने के चक्कर मे अन्य दोनों की भी जान चली गयी। उन्होंने बताया कि सन्नी के साथ डूबने वाले  दोनो चचेरे और एक फुफेरा भाई है।

यह खबर भी पढ़ें -Mob Lynching in Bihar : छापेमारी के दौरान दारोगा की पीट-पीटकर हत्या, फरार आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे थे

सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना के संबंध में दरौली थाना प्रभारी रौशन कुमार ने बताया कि तीन युवक नहाने के दौरान सरयू में डूब गये, जिससे तीनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों के शव को खोजकर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed