{"_id":"68512648c50d3b96c90254b1","slug":"bihar-news-thieves-target-a-closed-house-steal-property-worth-rs-20-lakh-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, 20 लाख की संपत्ति ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, 20 लाख की संपत्ति ले उड़े
Tue, 17 Jun 2025 01:55 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:55 PM IST
सार
सीवान जिले के महादेवा थाना क्षेत्र के आकोपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बंद मकान से चोरों ने करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। मकान मालिक छोटेलाल साह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीवान जिले के महादेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत आकोपुर गांव में एक बंद पड़े मकान से चोरों ने करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। यह घटना तब घटी जब मकान मालिक छोटेलाल साह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे।
छोटेलाल साह ने बताया कि घर को ताला लगाकर सुरक्षित छोड़ा गया था, लेकिन चोरों ने ताला तोड़कर नकदी, जेवरात और कीमती सामान चुरा लिया। स्थानीय ग्रामीणों को उस समय शक हुआ जब खेत में काम कर रहे लोगों ने मकान का ताला टूटा देखा, जिसके बाद उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
महादेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का कार्य शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला पूरी तरह सुनियोजित चोरी का प्रतीत हो रहा है। छोटेलाल साह के अनुसार, इस वारदात से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मछलियों से भरी वैन सड़क पर पलटने से मची लूट, पुलिस ने मौके से लोगों को खदेड़ा, चालक घायल
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और संपत्ति की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।