फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Theft in PMCH Chanakya Hostel, thieves took away many items including cash from the doctor's room.

Bihar News : बिहार के सबसे बड़े अस्पताल के हॉस्टल में चोरी, डॉक्टर के कमरे से कैश समेत कई सामान ले गए चोर

Sat, 01 Feb 2025 09:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 01 Feb 2025 09:07 PM IST
सार

Patna News: बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले ही इसी चाणक्य हॉस्टल में रहने वाले डॉक्टर अजय कुमार सिंह के कमरे में आग लगी थी। अब इसी हॉस्टल में रहने वाले एक डॉक्टर के कमरे में चोरी हुई है।

विज्ञापन
Bihar News: Theft in PMCH Chanakya Hostel, thieves took away many items including cash from the doctor's room.
पीएमसीएच का यह हॉस्टल सुर्खियों में है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल एक बार फिर से चर्चा है। पीएमसीएच के चाणक्य हॉस्टल में एक डॉक्टर के कमरे से 85 हजार नगद सहित लाखों के समान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। बताया जा रहा है कि जनरल सर्जरी विभाग के पीजी रेजिडेंट डॉक्टर कुणाल आनंद जो चाणक्य हॉस्टल के रूम नंबर LR 6 में रहते हैं। जब वह पीएमसीएच में ड्यूटी कर रहे थे तब बाथरूम की खिड़की को तोड़कर चोर कमरे के अंदर घुसे। इसके बाद गोदरेज में रखें 85000 नगद, लैपटॉप, एप्पल का आईपैड, घड़ी, प्रिंटर सहित कई सामानों को चुरा लिया।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुट गई
इधर, ड्यूटी के बाद जब डॉक्टर वापस अपने कमरे में लौटे तो हालत देखकर दंग रह गए। चोरी की खबर पूरे हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया। डॉक्टर कुणाल आनंद ने फौरन पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। इधर, पीरबहोर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


इसी अजय कुमार सिंह इसी हॉस्टल में रहते थे
बता दें कि बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल पीएमसीएच पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले ही इसी चाणक्य हॉस्टल में रहने वाले डॉक्टर अजय कुमार सिंह के कमरे में आग लगी थी। दूसरे दिन जब पुलिस पहुंचती है तो कमरे के अंदर से कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। इसमें लाखों रुपए के अधजले नोट के साथ आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी के कई ओएमआर शीट और कई एडमिट कार्ड बरामद किए गए थ्थे। इतना ही नहीं कमरे से शराब की बोतलें भी मिली थी। इसके बाद नीट यूजी पेपर की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम भी यहां पहुंची थी। इसके बाद पुलिस ने दबिश तेज की थी। थाने में मामला दर्ज कर पुलिस अभी जांच ही कर रही है। आरोपी डॉक्टर अजय ने कोर्ट से अपनी जमानत भी ले ली। इसी बीच आज शनिवार को चाणक्य हॉस्टल में रहने वाले एक डॉक्टर के कमरे से चोरों ने काफी मात्रा में सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed