फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : The main accused of triple murder Surrendered in Begusarai court.bihar police.

Bihar News : ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, समधी बहू और उसके भाई को मारी थी गोली

Tue, 20 Feb 2024 06:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 20 Feb 2024 06:42 PM IST
सार

Bihar : ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने शनिवार की देर शाम अपने समधी, बहू और उसके भाई की गोली मरकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
Bihar News : The main accused of triple murder Surrendered in Begusarai court.bihar police.
बेगूसराय कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी संजय यादव ने शनिवार की देर शाम अपने समधी, बहू और उसके भाई की  गोली मरकर हत्या कर दी थी। मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र क़े बिशनपुर आहोक पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर का है। संजय यादव ने अपर मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में दो आरोपियों अभिषेक और जीवेश को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के दवाब में आकर संजय यादव ने सरेंडर किया है।

विज्ञापन


प्रेम प्रसंग में हुई थी शादी 
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के श्रीनगर छर्रापट्टी निवासी उमेश यादव के बेटी लूसी कुमारी की शादी गोविंदपुर वार्ड 9 निवासी संजय यादव के भतीजा ललन यादव के साथ से हुई थी। इस वजह से दोनों परिवार के लोगों का आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान लूसी को उसकी दीदी के देवर हिमांशु से प्यार हो गया। एक दिन नीलू और हिमांशु यादव एक दूसरे से चुपके चुपके मिल रहे थे, जिसके बाद दोनों की रजामंदी से दोनों की शादी करवा दी गई, लेकिन लड़का पक्ष इस शादी से खुश नहीं था।
विज्ञापन


ससुराल पक्ष बहू को रखने के लिए नहीं थे तैयार 
परिजनों का कहना है कि शादी के बाद नीलू और हिमांशु यादव दोनों खुश थे लेकिन हिमांशु के पिता संजय यादव इस शादी से खुश नहीं थे। इस वजह से वह अपने बेटे की शादी कहीं और करना चाहते थे। इसी बात को लेकर नीलू अपने पिता उमेश यादव के साथ अपने ससुराल आई और वहां रहने की बात कहने लगी लेकिन संजय यादव ने उसे रखने से साफ इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों तरफ से बहस होने लगी। इस दौरान लूसी ने फोन कर अपने भाई राजेश यादव को भी वहां बुला लिया। उसके आते ही संजय यादव और उसके साथ के लोगों ने दनादन इन तीनों पर गोली चलानी शुरू कर दी, जिसमें उमेश यादव, उनके पुत्र राजेश यादव (25) और उनकी बेटी नीलू कुमारी (21) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed