{"_id":"6561cc04860d484e6401d355","slug":"bihar-news-the-girl-s-family-filed-a-case-of-murder-against-her-in-laws-now-reached-alive-after-18-days-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : जब 'मौत' के 18 दिन बाद उसने आकर कहा- मैं जिंदा हूं; पुलिस के सामने आयी चौंकाने वाली हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : जब 'मौत' के 18 दिन बाद उसने आकर कहा- मैं जिंदा हूं; पुलिस के सामने आयी चौंकाने वाली हकीकत
Sat, 25 Nov 2023 03:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 25 Nov 2023 03:57 PM IST
सार
Bihar Police : महिला थाना पहुंचकर बोली कि मैं अभी जिंदा हूं। यह सुनकर थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों को बात समझ में नहीं आई कि यह महिला ऐसा क्यों कह रही है। जब बात समझ में आई तो सभी चौंक गए...और यह कहना पड़ा...ऐसा कैसे हो सकता है।
विज्ञापन
इसी थाना पर पहुंची महिला और कहा अभी मैं जिंदा हूं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीवान में जिस विवाहिता को मृत समझ कर ससुराल वालों पर परिजनों ने हत्या कर शव गायब कर देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर किया था, वह महिला 18 दिन बाद जिंदा थाने में पहुंच गई। महिला के घर वालों को पुलिस ने सूचना देकर बुलाया और दोनों को आमने सामने कराया।
विज्ञापन
क्या है मामला
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि विवाहिता के चाचा जीबी नगर थाना क्षेत्र के नरहट गांव निवासी वीरेश कुमार ने अपनी भतीजी की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाते हुए 5 नवंबर 2023 को पचरुखी थाने में एफआईआर की दर्ज कराया। उसने आवेदन में यह आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल के लोगों ने हत्या कर लड़की के शव को गायब कर सिया है। हत्या के इस मामले में विवाहिता के पति मनीष कुमार सिंह, ससुर पशुपति सिंह, संगीता देवी और देवर धीरज कुमार सिंह को आरोपी बनाया गया था। आवेदन देने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर ही रही थी, इसी बीच 18 दिन बाद महिला जिंदा सही सलामत थाने पहुंच गई और पुलिस के सामने बयान देते हुए कहा कि मैं अभी जिंदा हुँ। महिला की पहचान निक्की कुमारी के रुप में की गई है।
विज्ञापन