फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : The criminal pointed gun at the councilor's husband in Patna.Bihar Police

Bihar News : पटना में पार्षद पति के घर पहुंचकर अपराधी ने तानी बंदूक, खदेड़कर पकड़ा

Sun, 20 Aug 2023 12:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 20 Aug 2023 12:09 PM IST
सार

Bihar News : बिहार के मुख्यमंत्री एक ओर कहते हैं बिहार में क्राइम नहीं है वहीं दूसरी ओर पटना में अपराधी ने वार्ड पार्षद के घर पर जाकर हत्या करने की कोशिश की। हालांकि परिजनों ने उसे खदेड़ कर पकड लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Bihar News : The criminal pointed gun at the councilor's husband in Patna.Bihar Police
इसा शख्स ने वार्ड पार्षद पति पर तानी बन्दुक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में अपराधी ने वार्ड पार्षद के घर पर जाकर पार्षद पति को मारने की कोशिश की। हालांकि परिजनों ने उसे खदेड़ कर पकड लिया। घटना पुनाईचक की है। वार्ड संख्या 20 की पार्षद भारती कुमारी ने बताया कि उसके पति की हत्या करने के लिए वह आया था। उन्होंने बताया कि वह विरोधी का समर्थक है जिसका नाम सुनील कुमार है। घटना शनिवार शाम की है।

विज्ञापन


थाना में दिया आवेदन 
वार्ड पार्षद भारती कुमारी ने शास्त्रीनगर थाना में आवेदन देते हुए कहा कि वह पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 20 की वार्ड पार्षद हैं। उनका आवास शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक रोड में है। शनिवार संध्या करीब 4:00 बजे मेरे आवास पर मोहनपुर पुनाइचक निवासी रामलक्षण सिंह का पुत्र सुनील कुमार (अमिता सदन) पिस्टल लेकर आया और पूरे परिवार को गाली गलौज करते हुए मेरे पति अभिजीत कुमार और ससुर विनोद कुमार (पूर्व पार्षद पटना नगर निगम) पर पिस्टल से जानलेवा हमला किया। लेकिन पिस्टल में गोली फंस जाने के कारण आज हमारे पति और ससुर की जान बच गई, नहीं तो आज हमारे पति और ससुर की हत्या हो जाती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed