फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Thai woman arrested with ganja and hashish Gaya Bihar Police

Bihar News : भारी मात्रा में गांजा और चरस के साथ थाईलैंड की महिला गिरफ्तार, बैंकॉक से लेकर आई थी गया

Tue, 07 Jan 2025 11:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 07 Jan 2025 11:41 PM IST
सार

Bihar : एयरपोर्ट पर यात्रा करने के दौरान की जा रही जांच में कस्टम विभाग के अधिकारियों ने एक थाईलैंड की महिला को गिरफ्तार किया। उसके पास से आठ किलोग्राम गांजा और एक किलोग्राम चरस जब्त किया गया। अब टीम उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Bihar News : Thai woman arrested with ganja and hashish Gaya Bihar Police
जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कस्टम विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए एक थाईलैंड की महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से साढ़े आठ किलोग्राम गांजा और एक किलोग्राम चरस जब्त किया गया है। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर कस्टम पूछताछ कर रही है। यह गिरफ्तारी गया से की गई है। इसके बाद कस्टम के अधिकारी उसे गिरफ्तार कर के पटना ले आये हैं। पुलिस के अनुसार थाईलैंड की महिला बैंकॉक से उड़ान संख्या टीजी 327 से मादक पदार्थ लेकर गया पहुंची थी।

विज्ञापन


संदेह होने पर की गई थी तलाशी 
इस संबंध में कस्टम आयुक्त हर्षोवर्धन पाठक ने बताया कि जब महिला यात्री गया एयरपोर्ट पर पहुंची, तब संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कस्टम अधिकारी इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ देख कर हैरान रह गए।. कस्टम आयुक्त हर्षोवर्धन पाठक ने बताया कि महिला यात्री के ट्राली बैग के अंदर सिल प्लास्टिक पाउच में छिपाया गया गांजा बरामद किया गया है। हर्षोवर्धन पाठक ने बताया कि महिला यात्री के पास से साढ़े आठ किलोग्राम गांजा और एक किलोग्राम चरस बरामद हुआ है।
विज्ञापन


दस दिन पहले भी मिला था 8 करोड़ 80 लाख रुपये का गांजा
गया एयरपोर्ट से 10 दिन पहले भी 8 करोड़ 80 लाख रुपये का गांजा बरामद हुआ था। इस मामले में कस्टम ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले एक तस्कर सचिन नारायणी को भी गिरफ्तार किया था। 10 दिनों पहले पकड़ी गई मादक पदार्थ की खेप भी थाईलैंड से लाई जा रही थी। सचिन को भी कस्टम ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


                                  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed