फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tejashwi Yadav will start Samvad Yatra after two days, RJD said- will meet the workers

Bihar News : दो दिन बाद तेजस्वी यादव शुरू करेंगे अपनी यात्रा, राजद ने कहा- कार्यकर्ताओं से मिलकर संवाद करेंगे

Mon, 14 Oct 2024 12:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 14 Oct 2024 12:48 PM IST
सार

16 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक के इस दूसरे चरण में वे 12 जिलों के कुल 54 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके साथ सीधा संवाद करेंगे। पहले चरण में वे समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर चुके हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav will start Samvad Yatra after two days, RJD said- will meet the workers
राजद नेता तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फिर से सुर्खियों में है। दुबई से लौटने के बाद उन्होंने बिहार भ्रमण की घोषणा कर दी है। राष्टीय जनता दल ने तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को दूसरे चरण की संवाद यात्रा नाम दिया है। राजद की ओर से इस कार्यक्रम का लिस्ट भी जारी कर दिया गया है। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से कहा गया है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का 'कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम ' का दूसरा चरण 16 अक्टूबर को बांका से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए वह 15 अक्टूबर को ही बांका के लिए प्रस्थान करेंगे। 16 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक के इस दूसरे चरण में वे 12 जिलों के कुल 54 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके साथ सीधा संवाद करेंगे। पहले चरण में वे समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर चुके हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

 
कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे तेजस्वी यादव
राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि 16  अक्टूबर को बांका में अमरपुर,घोरैया , बांका, कटोरिया एवं बेलहर विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।  17 अक्टूबर को जमुई में सिकन्दरा, जमुई, झाझा एवं चकाई , 18 अक्टूबर को मुंगेर में तारापुर, मुंगेर एवं जमालपुर,19 अक्टूबर को खगड़िया जिला के गोल्डेन रिसॉर्ट रहिमपुर में अलौली , खगड़िया, बेलदौर एवं परवत्ता , 20 अक्टूबर को बेगुसराय में चेरिया बरियारपुर, बछबाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, बेगुसराय,बखरी एवं साहेबपुर कमाल, 21 अक्टूबर को लखीसराय में सूर्यगढा, लखीसराय, शेखपुरा एवं बरबिघा , 22 अक्टूबर को नवादा में रजौली, हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर एवं वारसलीगंज, 23 अक्टूबर को राजगीर में अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा एवं हरनौत, 24 अक्टूबर को जहानाबाद में जहानाबाद, मखदुमपुर, घोसी ,अरवल एवं कुर्था, 25 अक्टूबर को बोधगया में बाराचट्टी, बोधगया, गया शहर, बेलागंज एवं वजीरगंज के साथ हीं 26 अक्टूबर को इमामगंज,गुरुआ, टेकारी,अतरी एवं शेरघाटी के कार्यकर्ताओं से संवाद करने के साथ ही  'कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम ' का दूसरा चरण सम्पन्न हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी यादव को जमीनी फिडबैक मिल रहा
राजद प्रवक्ता ने बताया कि दूसरे चरण की समाप्ति के साथ ही अगले चरण की घोषणा कर दी जाएगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव एवं बीनु यादव, प्रदेश के प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष मो कामरान के साथ हीं सम्बद्ध प्रमंडलों के प्रभारी महासचिव सम्बद्ध जिलों के अध्यक्ष और प्रधान महासचिव के साथ लगातार तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं। सम्बद्ध जिलों के संगठन प्रभारी भी अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में कैम्प कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का काफी सकारात्मक परिणाम मिल रहा है। इससे एक ओर कार्यकर्ताओं में उर्जा और उत्साह बढ़ रहा है वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जमीनी फिडबैक मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed