फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tejashwi Yadav targets PM Modi and BJP: PM Bihar visit, Bhagalpur, RJD, Bihar elections

Bihar: पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तेजस्वी बोले- अपने स्वार्थ के लिए आ रहे, इन्हें बिहार से कोई लेनादेना नहीं

Sat, 22 Feb 2025 04:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 22 Feb 2025 04:40 PM IST
सार

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली चुनाव खत्म होने के बाद अब कूद-कूद कर हर दिन कोई न कोई रोज बिहार आएंगे। इनलोगों के केवल चुनाव से लेना देना है। इन्हें बिहार और यहां की जनता से कोई लेना देना नहीं है। 

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav targets PM Modi and BJP: PM Bihar visit, Bhagalpur, RJD, Bihar elections
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर बिहार में सियासत गरमा गई है। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली चुनाव खत्म होने के बाद अब कूद-कूद कर हर दिन कोई न कोई रोज बिहार आएंगे। दिल्ली चुनाव खत्म हो गया, अब बिहार में चुनाव होने वाला है। इनलोगों के केवल चुनाव से लेना देना है। इन्हें बिहार और यहां की जनता से कोई लेना देना नहीं है। 

विज्ञापन


क्या ये बिहार में फैक्ट्रियां देने आ रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी वाले सत्ता में बने रहने के लिए बिहार आ रहे। इनलोगों को किसी और चीज की परवाह नहीं है। उन्होंने पूछा कि क्या ये बिहार में फैक्ट्रियां देने आ रहे हैं? क्या ये पलायन रोकने आ रहे हैं? ये सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए आ रहे हैं। मैनेजमेट कैसे किया जाए। इसके लिए आ रहे हैं। वह न महंगाई खत्म करने के लिए आ रहे और न ही बेरोजगारी खत्म करने के लिए आ रहे। बस चुनाव के लिए आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी 24 फरवरी को आ रहे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 फरवरी को बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पूर्णिया एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे और फिर भागलपुर पहुंचकर किसान सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद यह उनका पहला बिहार दौरा होगा, जिसे लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। भागलपुर में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत करीब 22 हजार करोड़ रुपये की राशि 9.8 करोड़ किसानों के खाते में भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed