फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Tejashwi Yadav targets Owaisi, Hyderabad, BJP, my equation, Purnia, Seemanchal

Election 2024 : तेजस्वी ने साधा ओवैसी पर निशाना, कहा- हैदराबाद से लोग आएंगे, लेकिन ऐसा मत कीजिएगा, वरना

Wed, 03 Apr 2024 07:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 03 Apr 2024 07:21 PM IST
सार

Bihar Lok Sabha Election : कुछ लोग वोट काटने के लिए आएंगे। कोई आसपास से आएंगे तो कुछ लोग हैदराबाद से आएंगे। उनके बहकावे में नहीं पड़ना है। वह आप लोगों में फूट डालेंगे और इसका फायदा भाजपा को मिलेगा।

विज्ञापन
Bihar News : Tejashwi Yadav targets Owaisi, Hyderabad, BJP, my equation, Purnia, Seemanchal
तेजस्वी यादव बीमा भारती के साथ पूर्णिया में। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्णिया लोकसभा सीट से महागठबंधन की प्रत्याशी बीमा भारती ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर ही दिया। नामांकन के दौरान रंगभूमि मैदान में बुधवार को दोपहर जनसभा की गई। इसमें स्टार प्रचारक के तौर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल हुए। तेजस्वी ने अपनी पार्टी की प्रत्याशी बीमा भारती के लिए वोट मांगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है कि आज राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार बीमा भारती ने नामांकन किया है। मुझे पूरा भरोसा है कि पूर्णिया की महान जनता पूर्णिया की बेटी को भरपूर आशिर्वाद देगी और बीमा भारती को लोकसभा भेजने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बीमा भारती अतिपिछड़ा समाज से आती हैं और वह बहादुर महिला हैं।

विज्ञापन


पप्पू यादव और असदुद्दीन ओवैसी पर साधा निशाना 
तेजस्वी यादव मंच से बिना नाम लिए असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी AIMIM पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए कहा कि बहुत लोग आएंगे, बहुत तरह के लोग सीमांचल के इलाके में वोट काटने का काम करेगा। ठगने का काम करेगा। विखराव करने का काम करेगा, बांटने का काम करेगा, आपलोग बंटिएगा मत क्यों कि बंटने से किसी का भला नहीं होता है। बंटने से सिर्फ भाजपा का भला होता है। इसलिए एक जुट रहिये। तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी कहां-कहां से लोगों को बुलाएगा। हैदराबाद से बुलाएगा, यहां से बुलाएगा, वहां से बुलाएगा। लेकिन याद रखिएगा कोई आए ना आए, तेजस्वी जरूर आपके दुख तकलीफ को देखने आएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा निशाना 
तेजस्वी यादव ने इस मौके पर नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि आज के दौर में अच्छे अच्छे लोग पलट जाते हैं। हमारे चाचा (नीतीश कुमार) भी पलट गए। लेकिन बीमा भारती ने डरने का काम नहीं किया बल्कि वह समाजवादी विचार धारा के साथ खड़ी रहीं। जहां अन्याय हुआ वहां न्याय के साथ लड़ाई लड़ी। इनके पति और 18 साल के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। एक बेटी हैं जो साथ हैं आई हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि पूर्व में इनके ससुर की हत्या हो गई थी, एक बेटे की भी हत्या हो गई। आज जनता हमारी  मालिक हैं। आप हमारे मालिक हैं । जनता की अदालत सबसे बड़ी आदालत होती हैं। आज आप लोगों से न्याय मांगने के लिए आए हैं। आप लोग न्याय कीजिए अतिपिछड़ा बेटी के साथ। तेजस्वी यादव ने कहा कि बीमा भारती ने इतना बड़ा त्याग दिया, आज झोली फैलाकर खड़ी हैं। आप लोगों से न्याय मांग रही हैं। इन्होने विधायक पद से इस्तीफा देकर त्याग किया है और हमलोगों के साथ खड़ी रही। हमलोगों का अब फर्ज होता हैं कि जो हमलोगों के लिए त्याग किया है हमलोग इनका साथ दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed