फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : rjd Tejashwi Yadav targeted nitish kumar bpsc question paper leak patna Bapu Examination Complex

Bihar News : तेजस्वी यादव ने क्यों कहा ऐसा? चार लोग मिलकर चला रहे बिहार, सीएम नहीं हैं होश में

Sat, 21 Dec 2024 11:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 21 Dec 2024 11:29 PM IST
सार

Bihar : पेपर लीक होने के लिए बीपीएससी और सरकार जिम्मेदार है। सरकार मात्र चार लोग चला रहे हैं और मलाई खा रहे हैं। हम बीपीएससी और सरकार से भी मांग करते हैं कि 70वीं बीपीएससी की जो परीक्षा हुई है उसको फौरन रद्द किया जाए।

विज्ञापन
Bihar News : rjd Tejashwi Yadav targeted nitish kumar bpsc question paper leak patna Bapu Examination Complex
तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

तेजस्वी यादव गर्दनीबाग़ स्थित धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और बीपीएससी के अभ्यर्थियों से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि 70 वीं बीपीएससी के अभ्यर्थियों की मांग है कि इस परीक्षा को रद्द किया जाए। क्योंकि प्रश्नपत्र लीक होने की बात सामने आई है। मैं आपलोगों के समर्थन में यहां पहुंचा हूं। आप लोगों की जो भी मांग है, उसका हम समर्थन करते हैं। हम बीपीएससी और सरकार से भी मांग करते हैं कि 70वीं बीपीएससी की जो परीक्षा हुई है उसको फौरन रद्द किया जाए। हम लोग पूरी तरह से इंसाफ चाहते हैं। हमारे छात्र पूरी मेहनत करके परीक्षा देते हैं और यह सोचते हैं कि हमें अब नौकरी मिलेगी लेकिन सरकार पूरी तरह से इन लोगों के साथ अन्याय करती है। प्रश्न पत्र लीक हो जाता है और पेपर लीक होने के बाद सरकार पेपर लीक की जांच भी नहीं कराती है। तेजस्वी यादव ने कहा कि कई परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्न पत्र विलंब से दिया गया, कई परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्न पत्र पैक नहीं थे। इसलिए उन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हम मांग करते हैं कि इसकी जांच होनी चाहिए। इस मामले में जिन लोगों की भूमिका है उसमें ईमानदारी पूर्वक जांच होनी चाहिए और इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन


मुख्यमंत्री होश में नहीं हैं, चार लोग मिलकर चला रहे हैं बिहार 
 तेजस्वी यादव इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी खूब बोले। उन्होंने उन पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी होश में नहीं हैं। उनको पता ही नहीं कि क्या हो रहा है? चार लोग मिलकर बिहार चला रहे हैं और बिहार को बर्बाद कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए कहा कि सब लोग मिलकर राजपाट चला रहा है सिर्फ मलाई खाने के लिए और सत्ता का सुख भोगने के लिए। तेजस्वी यादव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की हालत ऐसी हो गई है कि उन्हें कुछ पता ही नहीं चलने दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात पर भड़क गए तेजस्वी यादव 
 बीपीएससी के अभ्यर्थियों को तेजस्वी यादव भड़काते हैं, इस सवाल पर तेजस्वी यादव खुद भड़क गए। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जब प्रश्नपत्र लीक होगा तो लोगों में गुस्सा होगा ही होगा। अगर युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है तो उनको न्याय दिलाने में तेजस्वी यादव हमेशा खड़ा रहेगा। इसमें भड़काने वाली क्या बात है? तेजस्वी यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह निकम्मी सरकार जो मैट्रिक से लेकर बीपीएससी तक का परीक्षा नहीं करा सकती, यह हम लोगों पर क्या आरोप लगा सकती है। उन्होंने कहा कि मेरे समय में पेपर लीक क्यों नहीं हुआ? 5 लाख लोगों को नौकरी कैसे मिली? इसी बीपीएससी से हम लोगों ने परीक्षा दिलवाने का काम किया था। तेजस्वी से पहले और तेजस्वी के बाद कैसे पेपर लीक हो जाता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed