{"_id":"65d99b52a7373fb2e70a45fb","slug":"bihar-news-tejashwi-yadav-targeted-cm-nitish-kumar-gaya-news-jan-vishwas-yatra-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : तेजस्वी यादव बोले- सीएम नीतीश कुमार के पास विजन और गठबंधन बदलने का रीजन नहीं, अब छिड़ गई है लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : तेजस्वी यादव बोले- सीएम नीतीश कुमार के पास विजन और गठबंधन बदलने का रीजन नहीं, अब छिड़ गई है लड़ाई
Sat, 24 Feb 2024 01:01 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:01 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। 17 महीने उन्हें काम करने का मौका मिला तो उन्होंने इस अल्प अवधि में 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किया
विज्ञापन
तेजस्वी यादव की जनसभा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जनविश्वास यात्रा शनिवार को गया पहुंची। लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता ने युवा कंधों पर जो दायित्व सौंपा है। उसे साथ लेकर मैं जनता की लड़ाई लड़ने सड़क पर निकला हूं। अब लड़ाई छिड़ गई है। इस लड़ाई में अगर जनता साथ देती है तो नई सोच के साथ नए बिहार का निर्माण किया जाएगा। एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव केंद्र की मोदी सरकार और उनके सहयोगियों के सामने जब नहीं झुके तो उनका लइका (बेटा) भी उनके सामने झुकने को तैयार नहीं है। किसी भी हाल में हम नहीं झुकेंगे।
विज्ञापन
अल्प अवधि में 5 लाख युवाओं को नौकरी दी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। उस समय तो उन्हें मौका नहीं मिला। लेकिन, जब 17 महीने उन्हें काम करने का मौका मिला तो उन्होंने इस अल्प अवधि में 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किया। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार के पास ना विजन है और ना गठबंधन बदलने का रीजन। उन्हें तकलीफ इस बात से थी की एक युवा नेता कैसे इतना काम कर रहा है और उसका क्रेडिट भी ले रहा है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी एक वॉशिंग मशीन है
तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक वॉशिंग मशीन है। इस पार्टी को ज्वाइन करने वाले सभी नेताओं के पाप धुल जाते हैं। लेकिन, अब भाजपा वाशिंग मशीन के साथ-साथ डस्टबिन भी बन गई है। सभी पार्टियों से छांटे गए नेता उस डस्टबिन में जगह पा रहे हैं।
विज्ञापन